कियारा को छोड़ आज भी आलिया भट्ट के प्यार में पागल हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा! उनकी इस चीज करते हैं बेहद मिस

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का जिक्र कर बताया कि वह उनकी सबसे ज्यादा क्या चीज मिस करते हैं।

मुंबई, 18 अगस्त: इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों आए दिन साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन, कियारा से पहले कुछ समय तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को डेट किया। अब अभिनेता ने इस पर खुलासा कर बताया कि वह रिश्ता खत्म होने के बावजूद आज भी एक्ट्रेस की किस चीज को सबसे ज्यादा मिस करते हैं।

आलिया भट्ट को नहीं भूले सिद्धार्थ मल्होत्रा?

आलिया भट्ट को नहीं भूले सिद्धार्थ मल्होत्रा?

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में अब तक कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। शो में अब तक करण जौहर ने सभी सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। इस बार शो में बॉलीवुड के दो पंजाबी मुंडे विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे। अब जब सिद्धार्थ मल्होत्रा का लगातार कियारा से नाम जोड़ा जा रहा है तो ऐसे में करण जौहर भी पीछे नहीं और उन्होंने एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से जुड़े कई सवाल किए।

आलिया की इस चीज को करते हैं मिस

आलिया की इस चीज को करते हैं मिस

शो के दौरान करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि, वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट कि कौन सी ऐसी चीज है जिसे सबसे ज्यादा मिस करते हैं? जिसका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जवाब देते हुए कहा कि, 'उनकी कैट'। आलिया भट्ट एक पेट लवर हैं और अभिनेत्री अक्सर अपनी किटी एडवर्ड के साथ मजेदार पल और खुशियां पोस्ट करती हैं।

क्या कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं सिद्धार्थ?

क्या कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं सिद्धार्थ?

इसके अलावा रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि, जितना मीडिया को पता है क्या वह इससे ज्यादा रिलेशनशिप में रह चुके हैं? तो शेरशाह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी का संकेत देते हुए जवाब दिया कि, 'हां इससे पहले मेरा जीवन ऐसा ही था'। इसका मतलब साफ है कि एक्टर अब तक कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

‘मेरे मन में सिड के लिए बहुत प्यार और...'

‘मेरे मन में सिड के लिए बहुत प्यार और...'

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काफी पहले एक दूसरे से दूरी बना ली थी। बता दें कि, दोनों ने बॉलीवुड का सफर एकसाथ फिल्म स्टुडेंट ऑफ द इयर से शुरू किया था। साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान जब आलिया भट्ट से उनसे ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरे मन में सिड के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। हमने इंडस्ट्री में एक साथ शुरुआत की थी। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं और हमारे बीच काफी इतिहास है। सच कहूं तो कभी कोई समस्या नहीं होगी। मेरे दिल में उनके लिए सिर्फ सकारात्मकता के अलावा कुछ नहीं है"।

कियारा-सिद्धार्थ कर सकते हैं कई प्रोजेक्ट्स

कियारा-सिद्धार्थ कर सकते हैं कई प्रोजेक्ट्स

वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो, साल 2021 में दोनों की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई थी। जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। फिल्म के बाद से दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि, दोनों जल्द ही एकसाथ नए प्रोजेक्ट में काम करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+