शादी की पहली एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया ऐसा काम, कियारा आडवाणी के लिए लिखी ये बात
Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज यानी 7 फरवरी 2024 को अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी की पहली सालगिरह पर सिद्धार्थ ने पत्नी कियारा के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। लोग इस पोस्ट पर कपल के लिए अपना प्यार बरसा रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की सालगिरह
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी को आज एक साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सिद्धार्थ और कियारा के फैंस से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

सिद्धार्थ ने पत्नी के लिए शेयर किया पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ और कियारा दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों घुड़सवारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फोटो में दोनों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। कैमरे पर दोनों की पीठ नजर आ रही है और सूरज की रोशनी इस फोटो को और ज्यादा चमकदार बना रही है।
'कोई सफर या मंजिल नहीं, कंपनी मैटर करती है'
शादी की पहली सालगिरह पर कियारा आडवाणी के लिए किए गए पोस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा है- कोई सफर या कोई मंजिल नहीं बल्कि कंपनी मैटर करती है। इस क्रेजी राइड पर बेस्ट पार्टनर बनने के लिए बहुत शुक्रिया, जिसे हम लाइफ कहते हैं। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।












Click it and Unblock the Notifications