Sidharth Malhotra जल्द कर सकते हैं कियारा संग शादी का ऐलान? बर्थडे पर बोले, 'वक्त आने पर बताऊंगा'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले कुछ दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि वह जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं।
Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 16 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सभी बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों लगातार एक्टर कियारा आडवाणी संग शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच अब एक्टर ने फैंस को हिंट दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया बड़ा ऐलान
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लगातार कियारा आडवाणी संग डेटिंग खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कपल 6 फरवरी को शादी करने वाला है। इस बीच अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ कुछ बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

कियारा संग करेंगे बड़ी अनाउंसमेंट
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, वह इसकी घोषणा तरीके से करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब सारी चीजें ठीक हो जाएंगी तो इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि ये अनाउंसमेंट वह कियारा आडवाणी के साथ करेंगे।

बर्थडे पर कहा- वक्त आने पर बताऊंगा
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ई-टाइम्स ने हाल ही में इसकी पुष्टि की थी सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी रिलेशनशिप में हैं और दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के घरवालों ने इस शादी की पूरी तैयारी कर ली है। यहां तक कि शादी की शॉपिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी की खबरों का हाल ही में खंडन किया।

शादी की खबरों का एक्टर ने किया खंडन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरी ही शादी है और मुझे ही इनवाइट नहीं किया गया। मैं चाहता हूं कि, मेरे फैंस मेरी पर्सनल लाइफ से ज्यादा मेरी फिल्मों पर ध्यान दें और उसे खूब सारा प्यार दें'।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगे। जिसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ये फिल्म 24 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह कियारा कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications