6 फरवरी को होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी, शर्माते हुए एक्ट्रेस ने खोला ऐसा राज
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: आगामी 6 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने जा रहे हैं।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के अफेयर के चर्चे तो काफी लंबे समय से चल रह हैं लेकिन अब उनकी शादी की खबर सुर्खियों में छाई हुई है। सिद्धार्थ और कियारा के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि आगामी 6 फरवरी 2023 को बॉलीवुड का ये क्यूट कपल शादी करने जा रहा है। इस बार जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से पैपराजी ने सवाल किया तो वह शरमा गईं और हंसी मजाक में बातचीत को टाल दिया। हालांकि उनके एक्सप्रेशन्स ने बहुत कुछ कह दिया।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया पोज
कियारा आडवाणी गत 17 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' का प्रीमियर शो देखने पहुंची थीं। इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर कई सेलेब्स को इंवाइट किया गया था । जब पैपराजी ने कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पोज देने के लिए कहा तो इस पर कियारा शरमा गईं।

इवेंट में कियारा-सिद्धार्थ साथ में आए नजर
इसके बाद कियारा अपने फिल्म 'मिशन मजनू' के लीड हीरो और उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को जबरन पैपराजी के सामने पकड़कर लाती हैं और कहती हैं- पूरी कास्ट की तस्वीरें लीजिए। इसके बाद दोनों एक ही कार में बैठकर निकल जाते हैं। हालांकि इस पूरे इवेंट में ये कपल काफी खुश नजर आता है।
6 फरवरी को होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पैपराजी ने जब कियारा और सिद्धार्थ से उनकी शादी के बारे में पूछा तो बातों ही बातों में दोनों ने रिएक्ट किया। दरअसल जब सिद्धार्थ मल्होत्रा पैपराजी को पोज दे रहे थे तो पैपराजी ने उनसे पूछा कि अब आगे कब मिलना होगा सर। इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद कहा- हम लोग 6 फरवरी को मिलेंगे। वहीं कियारा ने भी अचानक से कहा- फिलहाल हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं।

तय हुआ शादी का वेन्यू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी 6 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने जा रहे हैं। वहीं 4 और 5 फरवरी को इनका प्री-वेडिंग फंक्शन होगा, जिसमें खास मेहमानों के बीच हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में आगामी 6 फरवरी 2023 को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी समारोह के दिन काफी टाइट सिक्योरिटी रखी जाएगी। साथ ही फंक्शन में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
आपको बता दें कि फिल्म 'शेरशाह' में काम करने के दौरान ही लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का रिलेशनशिप शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी। हालांकि इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था और रियल लाइफ में भी लोग इनकी जोड़ी को लेकर काफी खुश हैं। इस फिल्म के बाद से ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications