VVAN: सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिली फोक माइथोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज, रिलीज डेट आई सामने
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) ने हाथ मिलाया है। ये पहली बार है जब दोनों प्रोडक्शन हाउस एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम VVAN रखा गया है। इसके लिए मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बतौर लीड एक्टर साइन किया है। टीवीएफ सीरीज के लिए जाना जाता है। ऐसे में ये प्रोजेक्ट भी सीरीज के फॉर्म में बनाया जाएगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और TVF भी पहला काम। ये सीरीज दीपक मिश्रा डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पहले पॉपुलर शो "पंचायत" डायरेक्ट किया है। दीपक मिश्रा, जो टीवीएफ के लंबे समय के साथी हैं। ऐसे में एक बार फिर अरुणाभ कुमार ने उनके हाथों एक जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल दीपक इन दिनों पंचायत के अगले सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।

माइथोलॉजिकल थ्रिलर होगा जॉनर
VVAN माइथोलॉजिकल थ्रिलर के जॉनर की सीरीज होगी। मेकर्स का दावा है कि सीरीज में कुछ ऐसा दिखाया जाएगा, जिसे दर्शकों ने कभी नहीं देखा है। ये उनके लिए नया एक्सपीरियंस होने वाला है। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को बिहार के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अनाउंस किया है। साथ ही ये सीरीज रिलीज भी छठ पूजा पर ही होगी। मतलब मेकर्स इसे 2025 में रिलीज करेंगे।
अलग होगी कहानी
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा है, हमेशा बोल्ड, रोमांचक और रोमांचकारी कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को अपने से कनेक्टेड रखता है। दूसरी ओर, TVF ने ऐसी कहानियां बताकर दिल जीत लिया है, जिनसे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। दोनों के एक साथ आने से, VVAN एक अनोखा सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करता है, जो पूरी तरह से कुछ नया पेश करेगा। खै़र एकता कपूर की द साबरमती रिपोर्ट्स 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications