सामंथा रुथ प्रभु से शादी करना चाहता थे सिद्धार्थ, लिव-इन में भी रह चुका है कपल, एक्ट्रेस को कहा था 'चीटर'

Siddharth And Samantha Ruth Prabhu Breakup: साउथ एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने गुपचुप शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि इससे पहले एक्टर मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में थे।

सिद्धार्थ और सामंथा रुथ प्रभु अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में थे। उस दौरान सामंथा नागा चैतन्य को डेट नहीं कर रही थीं। ये कपल 2013 में एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे और लिव इन में भी रहने लगे। ऐसी खबरें भी थी कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन बाद में ये कपल हमेशा के लिए अलग हो गया।

Siddharth

सिद्धार्थ और सामंथा रुथ प्रभु की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुद बताया था कि किस वजह से उनका ब्रेकअप हुआ था। सिद्धार्थ ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप का दर्द जाहिर किया था।

सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं बहुत ही कठिन समय से गुजर रहा हूं और ऐसे वक्त में भी ईश्वर मुझे उम्मीद देते हैं। सामंथा के कहने के दो दिन बाद आया हूं मैं पीड़ित नहीं हूं, यह व्यक्तिगत है। ऐसा लगता है कि जैसे ये सबसे कठिन समय था।' इस पोस्ट के बाद सिद्धार्थ के दोस्त ने दोनों के ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया था।
सिद्धार्थ के करीबी ने बताया था कि सामंथा हर किसी से बात करती थीं और वह काफी फ्रेंडली स्वभाव की हैं। शायद यही वजह हो सकती है कि दोनों का रिश्ता नहीं टिक पाया। सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद सामंथा नागा चैतन्य को डेट करने लगी थीं। इसके बाद कपल की साल 2017 में शादी हुई थी।

सामंथा और नागा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिप पाई और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। ये खबर सामने आने के बाद सिद्धार्थ का एक पोस्ट खूब वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना उन्हें धोखेबाज बताया था। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक्टर को काफी ट्रोल किया गया। खैर अब सिद्धार्थ अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और अदिति राव हैदरी से उनकी शादी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+