हमेशा विवादों में रहा है शक्ति कपूर का परिवार, स्टिंग ऑपरेशन में खुद फंसे थे, बेटी श्रद्धा हो चुकी हैं बैन

बेंगलुरु, 13 जून। एक बार फिर से बॉलीवुड में ड्रग्स केस के तूफान ने उबाल मारा है। इस बार निशाने पर आए हैं मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, जिन्हें कि बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। मालूम हो कि सिद्धांत कुछ लोगों के साथ बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे, पुलिस को खबर मिली थी इस पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया जा रहा है और इसी आधार पर उसने वहां पर छापा मारा और 6 लोगों को हिरासत में लिया, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

Troll हुआ कपूर परिवार

Troll हुआ कपूर परिवार

इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड में खलबली मच गई है और सोशल मीडिया पर लोग सिद्धांत कपूर के साथ-साथ उनकी बहन और एक्ट्रेस श्रद्दा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि सिद्धांत ड्रग्स केस में पुलिस हिरासत में गए हैं।

Recommended Video

    Shraddha Kapoor के भाई Siddhant को लिया हिरासत में, ड्रग्स लेने का है आरोप | वनइंडिया हिंदी | *News
    2008 में भी हुए थे अरेस्ट सिद्धांत कपूर

    2008 में भी हुए थे अरेस्ट सिद्धांत कपूर

    इसले पहले साल 2008 में भी मुंबई के जुहू में हुई एक पार्टी के दौरान सिद्धांत को पुलिस ने अरेस्ट किया था, उस पार्टी में भी एमडीएमए और कोक का इस्तेमाल हुआ था। सिद्धांत का ड्रग्स टेस्ट भी किया गया था। हालांकि कुछ वक्त बाद वो बेल पर छूट गए थे।

    श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्र्ग्स की खरीद-फरोख्त में आया था

    श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्र्ग्स की खरीद-फरोख्त में आया था

    ये कोई पहली बार नहीं है जब शक्ति कपूर की फैमिली का नाम विवादों में आया हो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में ड्र्ग्स को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। खुद उनकी कोस्टार रह चुकीं श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्रग्स केस में आया था और उन पर भी ड्र्ग्स डीलर से बात करने का आरोप लग चुका है।

    श्रद्दा पर मीडिया लगा चुका है बैन

    तो वहीं पर्दे पर काफी शांत, सौम्य और सरल दिखने वाली श्रद्धा कपूर एक वक्त में सार्वजनिक स्थानों पर काफी तुनकमिजाज नजर आती थीं, एक-दो बार उन्होंने उनकी तस्वीरें खींचने वाले पैपराजी को भी उल्टा जवाब दिया था। उनके इस रवैये को देखते हुए मीडिया ने उन्हें कुछ वक्त के लिए बैन कर दिया था।

    स्टिंग ऑपरेशन में खुद फंसे थे शक्ति कपूर

    स्टिंग ऑपरेशन में खुद फंसे थे शक्ति कपूर

    तो वहीं श्रद्दा और सिद्धांत के पिता शक्ति कपूर, जिन्होंने पर्दे पर पहले खलनायक बनकर और बाद में कॉमेडियन बनकर लोकप्रियता हासिल की, का भी विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। साल 2005 में एक टीवी चैनल के द्वारा उनका स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसमें वो काम मांगने आई लड़कियों से खुलेआम सेक्स की मांग कर रहे थे और कह रहे थे कि बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए ऐसे काम करने पड़ते हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई का भी नाम घसीट लिया था।

     काफी दिनों तक शक्ति कपूर बेरोजगार भी रहे थे

    काफी दिनों तक शक्ति कपूर बेरोजगार भी रहे थे

    इस स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद शक्ति कपूर की खूब आलोचना हुई थी। स्टिंग ऑपरेशन में घई का नाम लेने की वजह से घई समेत कई डायरेक्टर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया था जिसके काफी दिनों तक शक्ति कपूर बेरोजगार भी रहे थे।

    विदा समदज़ई के साथ अश्वलील हरकत

    इसके बाद बिग बॉस सीजन 5 में भी उन पर मिस अफगानिस्तान विदा समदज़ई के साथ अश्वलील हरकत करने का भी आरोप लगा था, जिस पर भी काफी हंगामा मचा था जिसके बाद शक्ति कपूर शो से बाहर हो गए थे।

    बुरी चीजों के बारे में ही क्यों बातें की जाती हैं?

    बुरी चीजों के बारे में ही क्यों बातें की जाती हैं?

    पिछले साल जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्र्ग्स केस में फंसे थे तो शक्ति कपूर ने आर्यन को सपोर्ट करते हुए कहा था कि 'हमेशा बॉलीवुड की बुरी चीजों के बारे में ही क्यों बातें की जाती हैं? आर्यन को निशाना जानबूझकर बनाया जा रहा है क्योंकि आर्यन एक बड़े सितारे का बेटा है।'

    'मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता है'

    लेकिन इस बार तो खुद उनका बेटा शिकंजे में हैं जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ET से कहा कि 'अभी मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि फिलहाल ये संभव नहीं, मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+