'रिलेशनशिप को रखो प्राइवेट' क्या सिद्धांत चतुर्वेदी कर रहे नव्या नवेली नंदा को डेट? एक्टर ने दिया हिंट
Siddhant Chaturvedi Relationships: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म खो गए हम कहां की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा वह अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब एक्टर ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ को कैसे बैलेंस करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप को वह दुनिया से छुपाकर रखना पसंद करते हैं। एक्टर ने कहा, मैं साल में बहुत ज्यादा पैप नहीं किया जाता। मैं सिर्फ अपनी फिल्म के प्रमोशन की वजह से नजर आ रहा हूं। मैं पैपराजी के साथ कन्फर्टेबल हूं लेकिन डेटिंग लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद है।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी डेटिंग लाइफ पर कहा, 'मुझे मेरी मम्मी सलाह देती हैं कि अपने रिलेशनशिप को हमेशा प्राइवेट रखना चाहिए। क्योंकि दुनिया को दिखाने की ये चीज नहीं है। मेरी मम्मी हमेशा कहती हैं कि जिससे आपको प्यार हो उसको सबसे छुपाकर रखो। फिर सबकी नजर लग जाती है।'
आपको बता दें कि, सिद्धांत चतुर्वेदी का पिछले कुछ समय से नव्या नवेली नंदा से नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। कई बार दोनों को पार्टी और वेकेशन में साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने अब तक इस रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई और चुप्पी साधे हुए हैं। नव्या भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।
वहीं सिद्धांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म खो गए हम कहां ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे और आदर्श गौरव भी लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। इसके बाद सिद्धांत अपनी नई एक्शन फिल्म में नजर आएंगे जिसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications