अमिताभ बच्चन की नातिन संग रिलेशन में हैं सिद्धांत चतुर्वेदी! ईशान खट्टर ने क्यों कहा 'मिस्ट्री वुमन'

हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस उनके और नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप की चर्चा कर रहे हैं।

मुंबई, 12 जून: 'गहराइयां' फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस उनके और नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप की चर्चा कर रहे हैं। फैंस ही नहीं एक्टर ईशान खट्टर ने भी सिद्धांत के पोस्ट पर कमेंट किया,'ये मिस्ट्री वुमन कौन है?' सिद्धांत ने भी ईशान के इस कमेंट का जवाब दिया है।

नव्या और सिद्धांत के अफेयर की चर्चा

नव्या और सिद्धांत के अफेयर की चर्चा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा और गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। तब से लेकर दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें तूल पकड़ने लगी हैं। हालांकि दोनों की तरफ से ही इन खबरों पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

सिद्धांत ने फैंस को किया कंन्फ्यूज

सिद्धांत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें शूटिंग के लिए सेट पर तैयार होते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, 'उसके नूडल्स।' बस फिर क्या था.. कमेंट सेक्शन में यूजर्स मिस्ट्री गर्ल को लेकर एक्टर से सवाल पूछने लगे।

ईशान खट्टर ने किया सवाल

ईशान खट्टर ने किया सवाल

ईशान खट्टर ने सिद्धांत के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा- 'कौन है ये मिस्ट्री वुमन'.. एक्टर ने भी ईशान के इस कमेंट का जवाब दिया। इसके बाद फैंस भी सिद्धांत से इस मिस्ट्री वुमन के बारे में सवाल करने लगे।

नव्या ने शेयर की थी पोस्ट

दरअसल बीते दिनों नव्या नंदा ने अपनी एक वीडियो शेयर की थी और लिखा था कि आज नूडल्स बनाए हैं। ऐसे में यूजर्स सिद्धांत और नव्या की पुरानी तस्वीर को जोड़कर देख रहे हैं कि सिद्धांत ने ये पोस्ट जरूर नव्या के लिए डाला होगा। साथ ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+