क्या सिद्धांत चतुर्वेदी कर रहे बिग बी की नातिन नव्या नंदा को डेट? एक्टर ने बताया रिश्ते का सच

कई दिनों से ये अफवाह उड़ रही थी कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैँ। अब एक्टर ने इस रिलेशनशिप का सच खुद ही बता दिया।

मुंबई, 5 सितंबर: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि, नव्या इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। हर तरफ ये अफवाह आग की तरह फैल गई। लेकिन अब अभिनेता ने इस रिश्ते का सच क्या है इसका खुलासा किया है।

सिद्धांथ ने बताया नव्या नंदा संग रिश्ते का सच

सिद्धांथ ने बताया नव्या नंदा संग रिश्ते का सच

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी सच्चाई के लिए मशहूर है। हर हफ्ते शो में एक्टर्स आते हैं जिनसे करण जौहर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे सवाल पूछते हैं जिससे बातों ही बातों वह सच्चाई उगल देते हैं। हाल ही में शो के 10वें एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ। जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर शामिल होने वाले हैं। शो में इस बार सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे करेंगे।

एक्टर ने खुद को बताया सिंगल

बता दें कि, करण जौहर सिद्धांत चतुर्वेदी से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल करते हैं और साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारी निकलवाने की कोशिश करते हैं। करण ने सिद्धांत की लव लाइफ के बारे में उनसे पूछा कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं? जहां सिद्धांत ने बताया कि वो सिंगल हैं। अपने सिंगलहुड के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने ईशान को भी लपेटे में लिया। सिद्धांत ने कहा -'मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूमते-घूमते ये भी सिंगल हो गया'।

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुए थे स्पॉट

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुए थे स्पॉट

आपको याद दिला दें कि करण जौहर ने इस बार अपने 50वें बर्थडे बैश में सभी बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया था। इस खास मौके पर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नंदा भी पहुंचे थे। हालांकि दोनों की साथ में एंट्री नहीं हुई थी लेकिन दोनों एकसाथ डांस करते हुए नजर आए थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इस वजह से लव अफेयर की चर्चा में रहे सिद्धांत और नव्या

इस वजह से लव अफेयर की चर्चा में रहे सिद्धांत और नव्या

इसके अलावा इससे पहले भी नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की साथ में ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं। दोनों की उन वायरल तस्वीरों के बाद से फैंस ये अंदाजा लगाने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। खैर अब तो सिद्धांत ने ही ये क्लियर कर दिया है कि वह सिंगल हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी का वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। अब वह कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+