इस एक्टर के साथ आधी रात को घूम रही थीं बिग बी की नातिन नव्या, कैमरा देखते ही छुपाने लगी मुंह

नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें नव्या नंदा सिद्धांत संग अपना मुंह छुपाती हुई नजर आईं।

मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने नए लुक में नजर आती हैं। इसके अलावा नव्या नंदा इन दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों के अफेयर की अफवाह को सच साबित होते हुए नजर आ रही है।

फिर साथ में स्पॉट हुए नव्या नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी

फिर साथ में स्पॉट हुए नव्या नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों उनका नाम फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जोड़ा जा रहा है। आए दिन दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बीच नव्या नंदा ने कुछ ऐसा किया कि फैंस का शक अब यकीन में बदल जाएगा।

सिद्धांथ-नव्या का वायरल वीडियो

सिद्धांथ-नव्या का वायरल वीडियो

खबर ये है कि, नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन दोनों एकसाथ कईं बार स्पॉट किए गए हैं। अब इस बीच दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहों को फैंस सच मानने लगेंगे।

मुंह छिपाती नजर आईं नव्या नंदा

मुंह छिपाती नजर आईं नव्या नंदा

दरअसल, अपने रिश्ते की अफवाह के बीच दोनों को नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी एकसाथ फिर स्पॉट हुए। लेकिन इस बार नव्या नंदा मुंह छिपाती हुई नजर आईं। दरअसल, इस दौरान नव्या नंदा ने कपड़े से मुंह को कवर किया हुआ था। वो मीडिया के कैमरे से बचती हुई नजर आईं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पैपराजी ने उनको कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद से एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पैपराजी ने कैमरे में कैद की तस्वीरें

पैपराजी ने कैमरे में कैद की तस्वीरें

बता दें कि, जब पैपराजी ने नव्या नंदा को कैमरे में कैद किया तब वह सिद्धांत के साथ कार की बैक सीट पर बैठी हुई थी। जब पैपराजी ने तस्वीर लेना शुरू किया तो नव्या अपना मुंह छिपाती हुई नजर आईं। लेकिन इसके बावजूद पता चल गया कि वह पीछे सीट पर बैठी और कोई नहीं बल्कि नव्या नंदा ही हैं।

नव्या नंदा और सिद्धार्थ लंबे समय से कर रहे डेट

नव्या नंदा और सिद्धार्थ लंबे समय से कर रहे डेट

नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी लंबे समये अपने रिश्ते को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में साथ में स्पॉट किए गए थे। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब देखना होगा कि ये दोनों अपने इस रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कब करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+