क्या श्वेता तिवारी ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? 45 की उम्र में जवां दिखने के लिए एक्ट्रेस ने ये क्या किया?
Shweta Tiwari Plastic Surgery: टीवी के सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का आइकॉनिक किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं श्वेता तिवारी आज इंडस्ट्री की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
लुक और फिटनेस को मेंटेन करती हैं श्वेता तिवारी
45 साल की उम्र में भी श्वेता तिवारी जिस तरह अपने लुक और फिटनेस को मेंटेन करती हैं, उसे देख फैंस तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज भी नहीं आते हैं।

श्वेता तिवारी ने बयां किया ऐसा दर्द
-श्वेता तिवारी ने हाल ही में उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा है- लोगों की परेशानी ये है कि अगर आप नैचुरली खूबसूरत दिखते हैं तो भी आपकी ऐसी-तैसी कर देंगे। आपका ये खराब है, वो खराब है, ये बोलकर ट्रोल करते हैं। अगर आपने कुछ करवा लिया तो बोलेंगे कि ये फेक है, प्लास्टिक है।
-श्वेता तिवारी ने कहा है- मुझे समझ नहीं आता कि ये लोग खुश कब होते हैं। परेशानी ही परेशानी है इन्हें हम लोगों से। श्वेता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी ईमानदारी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या श्वेता तिवारी ने कराई प्लास्टिक सर्जरी?
दो बच्चों की मां होने के बावजूद श्वेता तिवारी की फिटनेस किसी 25 साल की एक्ट्रेस को भी मात दे देती है। उनके वर्कआउट वीडियो, डांस क्लिप्स और फोटोशूट्स अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं और यही वजह है कि उनके ग्लो को लेकर लोग अटकलें लगाने लगते हैं।
कुछ समय पहले ही लोगों ने सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी को ये कहकर ट्रोल किया था कि उन्होंने 45 की उम्र में यंग दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि श्वेता तिवारी ने इस बात को पूरी तरह से झूठ कहा था।
श्वेता तिवारी की 2 शादियां और दर्दनाक तलाक
-जानकारी के अनुसार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने कदम जमा लिए हैं। पलक तिवारी को सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था और वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। फैंस मां-बेटी दोनों की बॉन्डिंग और ग्लैमरस लुक्स को खूब पसंद करते हैं।
-श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। दो बार शादी करने के बावजूद उन्हें वैवाहिक जीवन में खुशियां नहीं मिलीं। आज वह अपने दोनों बच्चों, बेटी पलक और बेटे रेयांश, की परवरिश सिंगल मदर के रूप में कर रही हैं और यही उनका सबसे बड़ा फोकस है।












Click it and Unblock the Notifications