क्या श्वेता तिवारी की तीसरी मोहब्बत बने मोहम्मद शमी? 'ऐसी कोजी' फोटोज ने मचाई सनसनी, क्या है इस 'कांड' का सच?
Shweta Tiwari and Mohammed Shami: सोशल मीडिया पर एक बार फिर AI का काला खेल चर्चा में है। तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ी है, उतनी ही तेजी से इसके गलत इस्तेमाल के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी वजह से इंटरनेट पर वायरल होने वाली हर चीज पर भरोसा करना बेहद मुश्किल हो गया है।
मोहम्मद शमी और श्वेता तिवारी का चल रहा अफेयर?
अब नया मामला भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और श्वेता तिवारी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रोमांटिक और इंटीमेट तस्वीरें हुईं वायरल
वायरल हो रहे इस पोस्ट में मोहम्मद शमी और श्वेता तिवारी की कई रोमांटिक और इंटीमेट तस्वीरें शेयर की जा रही हैं जिन्हें देखकर कई यूजर्स हैरान हो गए हैं और इस अफवाह को सच मान बैठे हैं।
AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरें
इस पोस्ट की सच्चाई ये है कि ये सभी तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं और AI तकनीक के जरिए तैयार की गई हैं। इन इमेजेस में मोहम्मद शमी और श्वेता तिवारी को एक दूसरे के काफी करीब दिखाया गया है।
रोमांटिक पोज में दिखे मोहम्मद शमी-श्वेता तिवारी
यहां तक कि मोहम्मद शमी और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की भी AI से बनाई गई तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। ये सारी तस्वीरें बिल्कुल असली लगती हैं लेकिन इनके पीछे का सच ये है कि ये सभी फोटोज 100 फीसदी मैन्युफैक्चर्ड और झूठी हैं।
AI दुरुपयोग का बढ़ता खतरा
ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड, खेल और टीवी सेलिब्रिटीज के फर्जी फोटोज और वीडियोज इसी तरह वायरल किए जा चुके हैं। AI जनरेटेड कंटेंट का ऐसा दुरुपयोग- फेक रिलेशनशिप,फेक स्कैंडल और फेक न्यूज जैसे मामलों को बढ़ावा दे रहा है, जो स्टार्स की छवि को नुकसान पहुंचाता है।
लोगों को क्यों बन रहा है भ्रम?
AI इमेज जेनरेशन अब इतनी एडवांस हो चुकी है कि चेहरे की बनावट, लाइटिंग, बैकग्राउंड और हावभाव सबकुछ रियल जैसा दिखता है। इस वजह से लोग बिना जांच-पड़ताल के ऐसी तस्वीरों पर यकीन कर लेते हैं।
वायरल दिखता सबकुछ सच नहीं होता
श्वेता तिवारी और मोहम्मद शमी की वायरल तस्वीरें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। इससे ये साफ है कि AI का गलत इस्तेमाल सेलिब्रिटीज और आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में इंटरनेट पर किसी भी कहानी या तस्वीर पर भरोसा करने से पहले फैक्ट-चेक बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications