'मुझसे पैसे मांगे थे, मुझे खूब मारा था और बेटी के साथ...', श्वेता तिवारी ने खोला दर्दनाक शादी का राज
Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर अपना जलवा बिखेर रही हैं।
श्वेता तिवारी की 2 दर्दनाक शादियां
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अब अपने 2 बच्चों के साथ अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

राजा चौधरी से श्वेता तिवारी ने की थी लव मैरिज
-श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता तिवारी ने राजा पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। दोनों को उनके परिवार वालों का सपोर्ट नहीं मिला था। इसके बाद श्वेता तिवारी ने एक प्यारी सी बेटी पलक को जन्म दिया था।
-श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पलक के जन्म के बाद साल 2001 में अपना करियर शुरू किया था तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
'बेटी पलक को मारना चाहते थे राजा'
-कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी पलक के जन्म के बाद से ही राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को मारना पीटना शुरू कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
-श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर आरोप लगाया था कि वो अपनी बेटी पलक को मारना चाहते थे और एक्ट्रेस के साथ जमकर मारपीट करते थे।
-इसके बाद साल 2012 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी को तलाक दे दिया था। 5 साल तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद श्वेता ने राजा को तलाक दिया था और पलक की कस्टडी उन्हें मिली थी।
'मुझसे पैसा, घर और बेटी मांगी गई थी'
-श्वेता तिवारी ने गलाटा इंडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि तलाक देते समय राजा ने उनसे पैसा, घर और बेटी की डिमांड की थी। वहीं उन्होंने राजा के सामने 2 ऑफर रखे थे।
-पहला ये कि घर बेटी पलक के नाम कर दिया जाएगा या फिर दूसरा ये कि घर राजा के नाम पर ही होगा लेकिन वो पलक से हमेशा के लिए दूर चले जाएंगे।
-श्वेता तिवारी के मुताबिक राजा चौधरी ने घर अपने नाम पर कर पलक से दूरी बनाने वाला ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। श्वेता ने कहा था कि उन्होंने एक घर की कीमत पर अपनी और बेटी पलक की शांति खरीदी थी।
2013 में अभिनव कोहली से श्वेता ने की थी दूसरी शादी
इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में ही अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह बेटे रेयांश की मां बनी थीं। हालांकि दूसरी शादी भी श्वेता तिवारी के लिए दर्दनाक ही साबित हुई थी। इस शादी में भी उन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और बाद में उन्होंने अभिनेव कोहली से तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications