क्या सैफ अली खान की समधन बनने वाली हैं श्वेता तिवारी? इंटरनेट पर दिए ऐसे पोज, देखते रह गए लोग
Shweta Tiwari and Saif Ali Khan: टीवी की दुनिया से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने जानदार फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 43 की उम्र में भी श्वेता तिवारी का गार्जियस लुक लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
श्वेता तिवारी का शानदार फोटोशूट
श्वेता तिवारी हमेशा अपने क्लासी और स्टाइलिश लुक से फैशन गोल्स देती हैं। एक्ट्रेस ने हालिया फोटोशूट से अपना शानदार लुक शेयर करके फैंस को एक बार फिर से हैरान कर दिया है। श्वेता तिवारी की ये लेटेस्ट तस्वीरें आपको उनके बॉस लेडी लुक से खुश कर देंगी।

श्वेता तिवारी की 2 दर्दनाक शादियां
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी 2 बच्चों, बेटी पलक तिवारी (23) और बेटे रेयांश तिवारी (08) की मां हैं लेकिन उनको देखकर ये कह पाना बहुत ही मुश्किल सा लगता है। श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं और दोनों ही टूट चुकी हैं। श्वेता की दोनों शादियां ही काफी दर्दनाक थीं। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी और दूसरी शादी अभिनव कोहली से।
सैफ अली खान के बेटे के साथ श्वेता की बटी का अफेयर
दोनों शादियां टूटने के बाद श्वेता तिवारी अब अकेले ही अपने दोनों बच्चों, पलक तिवारी और रेयांश की अकेले की परवरिश कर रही हैं। वहीं श्वेता तिवारी की बेटी ने भी हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है। फिलहाल श्वेता तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों का अफेयर चल रहा है। दोनों को अक्सर एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है।
सैफ अली खान की खूबसूरत समधन
वहीं लोग इस बात को जानने के बाद से सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की खूबसूरत समधन कहकर पुकारने लगे हैं। इसी बीच श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिससे लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। बेज रंग की वास्कट और मैचिंग फॉर्मल पैंट में सजी एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
श्वेता तिवारी ने लिफ्ट में दिए ऐसे पोज
श्वेता तिवारी इन फोटोज में लिफ्ट में खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। लोगों ने उनकी फोटोज पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जैसे ही उन्होंने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तो फैंस खुशी से झूम उठे और इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाने लगे। एक शख्स ने उनकी फोटो पर रिएक्ट करते हुए लिखा है- उम्र कब बढ़ेगी आपकी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- सैफ अली खान की होने वाली समधन। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- पता नहीं क्या खाती हैं ये।












Click it and Unblock the Notifications