कैसे नर्क बन गई श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की जिंदगी? दोनों पत्नियों ने लूटे पैसे और फिर जो किया

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पहले पति एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी की पर्सनल जिंदगी विवादों में घिरी रही है। राजा चौधरी ने 2 शादियां कीं, एक अफेयर भी रहा लेकिन फिर भी वह जिंदगी में आज भी अकेले ही रह रहे हैं। उनकी हालत बहुत ही खराब हो गई है।

राजा चौधरी की 2 शादियां, तलाक और ब्रेकअप
आपको बता दें कि राजा चौधरी ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। हालांकि अपने काम से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनकी 2 शादियां, तलाक और ब्रेकअप लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं।

Shweta Tiwari

राजा ने श्वेता से शादी के 9 साल बाद तलाक ले लिया था

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजा चौधरी के मां-बाप ने भी उनसे रिश्ता तक तोड़ लिया है। पहली पत्नी श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद राजा ने श्वेता से तलाक ले लिया था। आपको बता दें कि राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी।

-श्वेता तिवारी से शादी के एक साल बाद ही दोनों की एक बेटी, पलक तिवारी हुईं। इसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। श्वेता तिवारी ने कैमरे के सामने बताया था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। राजा को शराब और सिगरेत की लत लगी हुई थी। नशा करने के बाद राजा एक्ट्रेस को खूब पीटते थे। ऐसे में शादी के 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

श्वेता तिवारी ने पुलिस में की थी शिकायत

-श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर शराब पीने और मारपीट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। श्वेता ने साल 2007 में राजा चौधरी के खिलाफ केस फाइल किया था और साल 2012 में उनका तलाक हो गया था।

-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी तलाक के लिए एक ऐसी डिमांड रखी थी, जिससे उन्हें झटका लगा था। वहीं श्वेता ने मीडिया में बताया था कि राजा ने उनसे कहा था कि वह प्रॉपर्टी के लिए बेटी को छोड़ने के लिए तैयार हैं।

श्वेता तिवारी ने ले ली सारी प्रॉपर्टी

-हालांकि राजा चौधरी ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत में बताया था कि एलिमनी के तौर पर श्वेता ने तलाक के बाद उनसे सारी प्रॉपर्टी ले ली थी। उन्होंने सिर्फ एक फ्लैट अपने रहने के लिए रखा था और बाकी सब श्वेता तिवारी को दे दिया था। उन्हें श्वेता को तलाक की एलिमनी के तौर पर बहुत कुछ देना पड़ा था।

-राजा चौधरी ने बताया था- श्वेता के पास न तो मेरे लिए और न ही मेरे परिवार के लिए कोई टाइम था। वह 16-17 घंटे काम करती रहती थी और परिवार को देने के लिए उसके पास थोड़ा भी समय नहीं होता था। वह फेमस हो गई थी। उसे सलाह देने वाले कई लोग हो गए थे।

-राजा चौधरी ने कहा था- मुझे शराब पीने की बुरी लत है और यही मेरी समस्या है। मैंने मनोचिकित्सक समेत कई डॉक्टरों को दिखाया है। लेकिन मैंने श्वेता के साथ कभी मारपीट नहीं की। उसने मुझे लोगों के सामने राक्षस बना दिया था। लोग मुझे बुरा समझने लगे थे।

राजा चौधरी ने श्वेता सूद से की थी दूसरी शादी

तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने साल 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली थी। वहीं राजा चौधरी भी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने साल 2015 में श्वेता सूद से शादी कर ली थी। हालांकि साल 2022 में उनका श्वेता सूद से भी तलाक हो गया था। राजा चौधरी ने ईटाइम्स को बताया था कि दूसरी पत्नी श्वेता सूद ने उनसे एलिमनी के तौर पर मोटी रकम मांगी थी, जो उन्हें देनी पड़ी थी।

मां-बाप के साथ बिगड़ा रिश्ता

-राजा चौधरी की जहां शादीशुदा जिंदगी दो तलाक से खराब हो गई थी, वहीं उनके माता-पिता के साथ भी रिश्ता बिगड़ गया है। राजा चौधरी ने इस बारे में ईटाइम्स से कहा था- मैं लॉकडाउन के दौरान पैरेंट्स के साथ उत्तर प्रदेश में रह रहा था। लेकिन एक कड़वी सच्चाई है कि अगर आप कुछ नहीं करते हैं तो आपकी इज्जत नहीं होती है।

-राजा चौधरी ने कहा- मैंने खुद को मां-बाप के लिए समर्पित कर दिया था, पर उन्हें लगा कि उन्हें मेरी जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा था कि तू मुंबई लौट जा और मेरी वहां जगह नहीं है, जहां वो रहते हैं। मैं चला आया। वो मुझ पर विश्वास नहीं कर रहे थे।

इस काम से कमाई करते हैं राजा चौधरी

राजा चौधरी की निजी जिंदगी के साथ उनका करियर भी काफी खराब रहा है। उनका एक्टिंग करियर सही से नहीं चला। उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी नहीं है। वह टीवी सीरियलों और भोजपुरी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते रहते हैं। एक्टर का हॉस्पिटैलिटी का बिजनेस है, जिससे उनकी कमाई होती है। इसके अलावा वह काफी अमीर परिवार से हैं, तो घरवाले उन्हें अच्छी-खासी रकम भी देते हैं, ताकि वह खुद को मैनेज कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+