'मुझे पीटा और एक घर की कीमत पर मेरे साथ जो किया', श्वेता तिवारी का छलका दर्द, कहा- बेटी के साथ अच्छा नहीं किया
Shweta Tiwari and Raja Chaudhary: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती की लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। 43 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।
श्वेता तिवारी की 2 शादियां
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।
घरवालों के खिलाफ जाकर श्वेता ने की थी शादी
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। दोनों को उनके परिवार वालों का सपोर्ट नहीं मिला था। इसके बाद श्वेता तिवारी ने एक प्यारी सी बेटी पलक को जन्म दिया था। श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पलक के जन्म के बाद साल 2001 में अपना करियर शुरू किया था तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
'बेटी पलक को मारना चाहते थे राजा'
बेटी के जन्म के बाद से ही राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को मारना पीटना शुरू कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी ने राजा पर आरोप लगाया था कि वो अपनी बेटी पलक को मारना चाहते थे और एक्ट्रेस के साथ जमकर मारपीट करते थे।
2012 में श्वेता ने राजा को तलाक दे दिया था
श्वेता तिवारी ने तंग आकर साल 2012 में राजा चौधरी को तलाक दे दिया था। 5 साल तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद श्वेता ने राजा को तलाक दिया था और पलक की कस्टडी उन्हें मिली थी। श्वेता तिवारी ने गलाटा इंडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि उन्होंने राजा के सामने 2 ऑफर रखे थे। पहला ये कि घर बेटी पलक के नाम कर दिया जाएगा या फिर दूसरा ये कि घर राजा के नाम पर ही होगा लेकिन वो पलक से हमेशा के लिए दूर चले जाएंगे।
2013 में अभिनव कोहली से श्वेता ने की थी दूसरी शादी
श्वेता तिवारी के मुताबिक राजा चौधरी ने घर अपने नाम पर कर पलक से दूरी बनाने वाला ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। श्वेता ने कहा था कि उन्होंने एक घर की कीमत पर अपनी और बेटी पलक की शांति खरीदी थी। इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में ही अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह बेटे रेयांश की मां बनी थीं।
श्वेता तिवारी की दूसरी शादी भी दर्दनाक साबित हुई
हालांकि दूसरी शादी भी श्वेता तिवारी के लिए दर्दनाक ही साबित हुई। इस शादी में भी उन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और बाद में उन्होंने अभिनेव कोहली से तलाक ले लिया था। श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं जिन लोगों की जिंदगी छोड़कर जा चुकी हूं, वो आज पछता रहे हैं। अब श्वेता तिवारी सिंगर मदर के रूप में ही बेटी पलक और बेटे रेयांश की परवरिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications