Video: 'रैंप वॉक बाद में करना, पहले ठीक से...', श्वेता तिवारी की बेटी पलक हुईं ट्रोलिंग का शिकार

Video: 'रैंप वॉक बाद में करना, पहले ठीक से...', श्वेता तिवारी की बेटी पलक हुईं ट्रोलिंग का शिकार

मुंबई, 02 मई: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपने नए वीडियो एलब्म को लेकर चर्चा में हैं। पलक तिवारी को हाल ही में एक रैंप वॉक किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में रैंप वॉक करते हुए पलक तिवारी किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं, पलक हर तरह से खूबसूरत लग रही थी और कोई भी उससे नजरें नहीं हटा पा रहा था। पलक बी-टाउन में धीरे-धीरे सेंसेशन बनती जा रही हैं और कैसे वो किसी और स्टार किड से कम पॉपुलर नहीं हैं। वह किसी भी अन्य स्टार किड की तरह ही स्टारडम एन्जॉय करती हैं। हालांकि जहां पलक को उनकी रैंप वॉक के लिए कई लोगों से तारीफ मिली तो वहीं आलोचना भी मिली थी।

रैंप वॉक को लेकर ट्रोल हुईं पलक तिवारी

रैंप वॉक को लेकर ट्रोल हुईं पलक तिवारी

पलक तिवारी अपने रैंप वॉक को लेकर काफी ट्रोल हुई हैं, कई यूजर ने उसे अब तक का सबसे खराब रैंप वॉक कहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सबसे खराब वॉक एवर सीन'। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''इतना गंदा रैंप वॉक, क्या यार सेलेब्रिटी है एक्टिंग करो...जैसे डांस गजब किया था आपने,अपने एल्बम में। कुछ वैसा करो..।''

'सारा मूड खराब कर दिया...'

'सारा मूड खराब कर दिया...'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सारा मूड खराब कर दिया''। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अपनी मां की तरह ये भी ओवर कॉन्फिडेंट हैं। एक ने लिखा, ये तो बहुत नर्वस है, सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही है। वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ''रैंप वॉक बाद में करना, पहले ठीक से खड़ी तो हो जा।'' वहीं एक यूजर का कहना था कि ये रैंप वॉक बहुत फनी था।

जल्द बॉलीवड में डेब्यू कर सकती हैं पलक तिवारी

जल्द बॉलीवड में डेब्यू कर सकती हैं पलक तिवारी

हालांकि कुछ लोगों ने पलक तिवारी की तारीफ की और कहा कि आज उनकी मां श्वेता तिवारी की मेहनत रंग ला रही है। पलक जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं, फिलहाल वह एल्बम गानों पर फोकस कर रही हैं। वह हार्डी संधू के साथ बिजली बिजली गाने को लेकर बहुत फेमस हुई हैं। उसके बाद से वह जो कुछ ङभी करती हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

पलक ने कहा- 'मैं खुद को साबित करना चाहती हूं...'

पलक ने कहा- 'मैं खुद को साबित करना चाहती हूं...'

पलक, जिसे सिंगल मदर श्वेता तिवारी ने पाला है। पलक का लक्ष्य अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करके अपने भाई ओम के लिए हर संभव प्रयास करना है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान पलक तिवारी ने कहा, "मैं खुद को साबित करना चाहती हूं। मैं अपने परिवार के लिए यह करना चाहती हूं। मैं उनकी सभी चिंताओं को दूर करना चाहती हूं। क्योंकि मेरी मां हमेशा परिवार में एकमात्र कमाने वाली रही हैं। अब मैं चाहती हूं उस पर से इस दबाव को दूर करने के लिए मैं काम में लग जाऊं।''

'मैं अपने भाई के लिए सबकुछ करना चाहती हूं...'

'मैं अपने भाई के लिए सबकुछ करना चाहती हूं...'

पलक तिवारी ने आगे कहा, ''मैं इतना योग्य बनना चाहती हूं कि मैं अपने भाई को अच्छी शिक्षा दे सकूं और सभी खर्च उठा सकूं। मैं अपनी मां के लिए कुछ करना चाहती हूं, मैं अपने नाना-नानी के मेडिकल बिलों का भुगतान करना चाहती हूं, और मुझे उम्मीद है कि उन्हें कभी अस्पताल का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेरे परिवार की जो भी जरूरतें हैं, मैं उन्हें पूरा करने में सक्षम होना चाहती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+