Shweta Tiwari की हालत बिगड़ी, डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती, Ex-पति ने कई मर्दों संग अफेयर का लगाया था आरोप

Shweta Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि श्वेता तिवारी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी को पॉपुलर रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के प्रोमो में देखा गया था। वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली थीं लेकिन अब खबर आ रही है कि शो के प्रीमियर से पहले ही उन्हें डेंगू (Dengue) हो गया है और अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।

श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
इस खबर ने श्वेता तिवारी के फैंस को परेशान कर दिया है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अविका गौर और स्वरा भास्कर को भी डेंगू हुआ था। श्वेता तिवारी के साथ ही इंडस्ट्री से अब तक तीन लोगों को डेंगू होने की खबरें सामने आ गई हैं।

Shweta Tiwari

'द ट्रेटर्स 2' के प्रोमो में नजर आई थीं श्वेता

जानकारी के अनुसार श्वेता तिवारी हाल ही में रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के प्रोमो में नजर आई थीं जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ खास पल दिखाए गए थे, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उनके बीच शुरुआत में ही माहौल काफी तनावपूर्ण होनेवाला है। प्रोमो वीडियो में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर और शो के होस्ट करण जौहर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से कहते हैं- झूठ को पकड़ने में आप इतनी माहिर तो नहीं हो सकतीं। इसका जवाब देते हुए श्वेता तिवारी कहती हैं- अपने पतियों को धोखा देते हुए मैंने ही पकड़ा था।

श्वेता पर लगा को-एक्टर सीजेन खान के साथ अफेयर का आरोप

-हाल ही में श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी एक्स वाइफ श्वेता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने श्वेता पर अपने को-स्टार सीजेन खान के साथ अफेयर चलाने का आरोप लगाया है।

-राजा चौधरी ने कहा था- सिर्फ सीजेन खान के साथ ही नहीं बल्कि वह कई मर्दों के साथ रिलेशनशिप में थीं। मुझे लगता है कि उसका हर किसी के साथ अफेयर था। मैंने उस समय जो देखा, वो पूरी तरह से साबित हो गया।

-राजा चौधरी ने ने कहा था- श्वेता तिवारी को-एक्टर सीजेन खान के साथ काम कर रही थी और दोनों एकसाथ रहते भी थे। एक कॉमन फ्रेंड ने भी कबूल किया था कि सीजेन अक्सर श्वेता के साथ उसके घर में आकर रहता था। अब मैं और क्या मान सकता हूं?

'मैंने श्वेता तिवारी को कभी मारा-पीटा नहीं'

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी द्वारा उन पर लगाए गए शारीरिक हिंसा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था- मैंने श्वेता को कभी मारा-पीटा नहीं है और न ही उन पर हाथ उठाया है। ऐसे कई मौके आए हैं जब मुझे गुस्सा आया था और मैंने दरवाजा, टीवी या टेबल जैसी चीजें तोड़ी थीं लेकिन मैंने श्वेता को कभी शारीरिक रूप से नुकसान नहीं पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+