'Shweta Tiwari का हर मर्द से अफेयर, उस मुस्लिम एक्टर के साथ तो वो, Ex-पति राजा चौधरी का शॉकिंग दावा, जानें सच

Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही है लेकिन उनकी निजी जिंदगी परेशानियों से घिरी रही है। 45 साल की एक्ट्रेस ने अपनी रियल लाइफ में 2 शादियां कीं और दोनों ही से उन्हें सिर्फ दर्द मिला। श्वेता तिवारी की दो शादियों से दो बच्चे, बेटी पलक और बेटा रियांश हैं। फिलहाल श्वेता अपनी दोनों बच्चों की सिंगल मदर के तौर पर परवरिश कर रही हैं।

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर लगाए आरोप
वहीं इन सबके बीच हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले पूर्व पति एक्टर राजा चौधरी ने इंटरव्यू में एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा चौधरी ने पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी को लेकर दावा किया है कि एक्ट्रेस का कई मर्दों के साथ अफेयर था। राज ने साफ कहा है कि उनकी एक्स वाइफ श्वेता का हर एक आदमी के साथ अफेयर था।

Shweta Tiwari

'मुस्लिम एक्टर के साथ श्वेता का चल रहा था चक्कर'

राजा ने इंटरव्यू में तीन-चार घटनाओं का भी जिक्र किया है, जिनके कारण उन्हें श्वेता पर शक हुआ था और फिर ये साबित हो गया था कि एकट्रेस का अफेयर चल रहा है। राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी से तलाक के बाद साल 2025 में भी उन पर एक्टर सीजेन खान संग अफेयर के आरोप लगाए थे और चौंकाने वाले दावे किए थे। अब फिर सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने अपनी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी पर नए आरोप लगाए हैं। साथ ही दावा किया है कि उन्होंने श्वेता को कभी नहीं पीटा, जैसा कि वह हमेशा कहती रहती हैं।

'श्वेता तिवारी का हर एक आदमी के साथ अफेयर था'

-राजा चौधरी ने इंटरव्यू में कहा- सिर्फ सीजेन खान ही नहीं और भी बहुत से लोग हैं, जिनका श्वेता तिवारी के साथ चक्कर चल रहा था। मुझे लगता है कि उसका हर एक आदमी के साथ अफेयर था। जब राजा से कहा गया कि सोचने में और सच में फर्क होता है, तो उन्होंने कहा- उस वक्त मैंने जो कुछ भी देखा, वो साबित हो चुका था। श्वेता एक सीरियल में सीजेन के साथ काम कर रही थी। वह उस एक्टर के घर में रह रही थी।

-राज चौधरी ने आगे कहा- यहां तक कि हमारे एक कॉमन दोस्त ने भी कबूल किया था कि श्वेता हर रोज सीजेन के साथ ही आती-जाती आती थी। एक पति को इससे बड़ा क्या सबूत चाहिए। हालांकि सीजेन ने खुद भी कबूल किया था कि वो श्वेता के साथ रिश्ते में था। इस अफेयर के लिए मैं सीजेन से थोड़ी लड़ाई करता। जब अपने सिक्के में ही खोट हो तो किसी और से क्या कहें।

श्वेता तिवारी का शादी के बाद किसी और मर्द के साथ था संबंध?

राज चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस अफेयर के बारे में श्वेता से कई बार पूछा था लेकिन वह कभी नहीं मानी। उसने हेमशा कहा- मैं और सीजेन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। राजा ने बताया कि सीजेन ने उनसे कोलीवाड़ा में आके मिलने की बात फोन पर कही थी। राजा ने कहा- मैंने सीजेन से कहा था कि यार तुम ये क्यों कर रहे हो? क्यों इस फैमिली को बर्बाद कर रहे हो? वो बोला- कौन सी फैमिली? श्वेता तुम्हारे साथ कभी नहीं थी। पहले दिन से ही वो मेरे साथ है। तुम बस उसके अनपेड नौकर हो।

राजा चौधरी को श्वेता तिवारी पर क्यों हुआ था शक?

-राजा चौधरी ने बताया कि श्वेता तिवारी पर शक करने की वजह क्या थी। उन्होंने कहा- श्वेता घर से कहकर निकलती थी कि शूटिंग पर जा रही है और अगले दिन अखबारों में खबर आती थी कि उसने दिल्ली में किसी शोरूम की ओपनिंग की है। इससे क्या हिंट मिलता है? आप शादीशुदा हैं और उस रिश्ते में झूठ बोलते हैं। आप किसी व्यक्ति पर भरोसा करते हैं जो आपके साथ है।

-राजा चौधरी ने आगे कहा- शायद श्वेता रील और रियल लाइफ के बीच बैलेंस खो बैठी थी। उसने अपनी रील लाइफ को रियल में और रियल को रील में मिला दिया था। उसने क्या सोचा होगा, उससे बेहतर तो कोई नहीं जानता। राज चौधरी ने आगे कहा- मैंने बहुत कुछ अपनी आंखों से देखा है और ये सब साबित भी हो चुका है। श्वेता ने कहा कि वह शूटिंग पर जा रही है, उसकी गाड़ी में मेरा कुछ सामान रखा था, मैं उसे लेने गया। मैं सेट पर पहुंचा, पर वो वहां नहीं थी। फिर एक घंटे बाद, वह सीजेन के साथ उसकी कार में बैठकर घर आ गई। कार में पीछे वाली सीट पर ड्राइवर भी मौजूद था।

Shweta Tiwari

-राजा चौधरी ने एक दूसरी घटना का जिक्र करते हुए कहा- श्वेता ने मुझसे कहा कि वह डबिंग कर रही है। मैं उसे सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंच गया लेकिन वहां जाकर पता चला कि वो तो आई ही नहीं और आज कोई डबिंग शेड्यूल नहीं है। फिर वो कहां थी, उसने मुझसे झूछ क्यों बोला। दरअसल वो सीजेन के साथ थी। इस तरह की दो-तीन घटनाएं और हुई थीं।

श्वेता तिवारी और सीजेन खान की डेटिंग

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी और सीजेन खान जब एकसाथ टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी में' काम करते थे, तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था। हालांकि इस रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक हुआ था। उस समय दोनों खुलेआम एक दूसरे की आलोचना करते नजर आते थे।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज और तलाक

-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा चौधरी के प्यार में पड़ने के लिए श्वेता तिवारी ने केवल 2 महीने का समय लिया था। श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उस समय श्वेता तिवारी की उम्र सिर्फ 19 साल थी।

-कहा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद तक तो श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने अच्छे से समय बिताया लेकिन जल्द ही श्वेता तिवारी को राजा चौधरी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था। श्वेता तिवारी ने कई इंटरव्यूज में ये बताया है कि शराब के नशे में श्वेता तिवारी के साथ राजा चौधरी खूब मारपीट करते थे। हालांकि अपनी बेटी की वजह से श्वेता तिवारी ने राजा से कुछ नहीं कहा था।

-श्वेता तिवारी ने बताया था कि कई साल साथ बिताने के बाद उन्होंने एक दिन पति राजा चौधरी को किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया था। 6 साल तक कोर्ट में लड़ाई लड़ने के बाद श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से साल 2007 में तलाक ले लिया था। कपल की एक बेटी पल तिवारी भी है, जो अपनी मां के साथ ही रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+