श्वेता तिवारी के दूसरे पति ने बेटी संग की ऐसी 'गंदी' हरकत, पापा ने पलक को दिखाए अश्लील वीडियोज और फिर जो हुआ
Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार डांस से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज भी लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। 45 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। हालांकि पर्दे की इस चमक के पीछे उनकी निजी जिंदगी का सफर काफी तकलीफों से भरा रहा है।
श्वेता तिवारी की 2 दर्दनाक शादियां और तलाक
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस की दो शादियां हुई थीं और दोनों ही रिश्ते दर्दनाक अनुभव बनकर रह गए थे। फिलहाल श्वेता तिवारी अपने दोनों बच्चों, बेटी पलक तिवारी और बेटे रेयांश के साथ सिंगल मदर के तौर पर जिंदगी जी रही हैं।

राजा चौधरी से पहली शादी और फिर हुआ ऐसा विवाद
-श्वेता तिवारी की पहली शादी एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से हुई थी। ये लव मैरिज बताई जाती है लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2007 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर मारपीट और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस का कहना था कि बेटी पलक तिवारी के जन्म के बाद हालात और बिगड़ गए थे।
-श्वेता तिवारी ने आरोप लगाया था कि उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न हुआ था।बेटी की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें डर महसूस होता था। इन परिस्थितियों के बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था।
अभिनव कोहली से श्वेता तिवारी ने की थी दूसरी शादी
पहली शादी टूटने के बाद श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। इस शादी से वह बेटे रेयांश की मां बनीं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और यहां भी घरेलू विवाद सामने आए थे।
2019 में दूसरे पति पर लगाए गंभीर आरोप
साल 2019 में श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि अभिनव कोहली ने अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ गलत व्यवहार किया था।
शिकायत में क्या कहा गया था?
-श्वेता तिवारी की शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनव कोहली ने बेटी पलक तिवारी को लेकर अश्लील टिप्पणियां की थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पलक को आपत्तिजनक वीडियोज भी दिखाए थे। इसके अलावा बेटी पर मानसिक उत्पीड़न का भी दावा किया गया था।
-उस समय पुलिस ने अभिनव कोहली को आईटी एक्ट की धारा 509, 354 (ए), 323, 504 और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। वहीं श्वेता तिवारी की खास दोस्त अनुराधा सरीन ने भी इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने अभिनव कोहली की एक पोस्ट पर कमेंट किया था और उन्हें घेर लिया था। इसके बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।
सफलता और ग्लैमर के पीछे के गहरे जख्म
-कई उतार-चढ़ाव और कानूनी लड़ाइयों के बाद श्वेता तिवारी ने दोनों शादियों से बाहर निकलकर नई शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी है। आज वह सिंगल मदर के रूप में न सिर्फ अपने बच्चों का सहारा बनी हैं बल्कि कई महिलाओं के लिए प्रेरणा भी हैं।
-श्वेता तिवारी की कहानी बताती है कि सफलता और ग्लैमर के पीछे कई बार गहरे जख्म छिपे होते हैं। तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला, आगे बढ़ीं और आज भी मजबूती के साथ खड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications