बेटी संग जर्मनी में फंस गईं श्वेता क्वात्रा, एयरलाइन कंपनी ने कर दिया ऐसा गंदा काम, रोकर हुआ बुरा हाल
Shweta Kawaatra Lufthansa Bad Experience: टीवी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने इंटरनेशनल फ्लाइट में उनके साथ हुए बुरे अनुभव को अपने फैंस के साथ शेयर किया है और बताया है कि उन्हें और उनकी बेटी को क्या झेलना पड़ा।

Shweta Kawaatra Lufthansa Bad Experience: टीवी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु में नजर आई थीं। हालांकि उनकी पहचान टीवी के मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' में पल्लवी के किरदार से मिली थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा इस समय खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल श्वेता क्वात्रा ने हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में एक स्टॉपओवर के साथ मुंबई से न्यूयॉर्क की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया है। गत शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्वेता ने बताया कि कैसे म्यूनिख में उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और वह अपनी बेटी के साथ एक दिन से अधिक समय तक एयरपोर्ट के अंदर ही फंसी रह गई थीं।

एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने शेयर किया बुरा अनुभव
टीवी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने इंटरनेशनल फ्लाइट में उनके साथ हुए अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि कैसे म्यूनिख में उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और वह अपनी बेटी के साथ एक दिन से अधिक समय तक एयरपोर्ट के अंदर ही फंस गई थीं। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद श्वेता ने कहा है कि एक हफ्ता हो गया है लेकिन अभी तक उन्हें अपना सामान भी नहीं मिला है।
न्यूयॉर्क में फंस गईं श्वेता क्वात्रा
न्यूयॉर्क से एक वीडियो शेयर करते हुए श्वेता क्वात्रा ने बताया है- मैंने और मेरी बेटी ने मुंबई से लुफ्थांसा की यात्रा की। वहीं म्यूनिख में हमारी उड़ानें रद्द हो गईं। मैं और मेरी बेटी वहां फंस गए। हमने एयरपोर्ट पर करीब 30 घंटे बिताए। वहां हमारी मदद करने के लिए कोई नहीं था। एयरपोर्ट प्रबंधन के लोगों ने किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए हमें करीब 6 किलोमीटर लंबी लाइन में बार-बार खड़े होने के लिए कहा।

बेटी के साथ एयरपोर्ट पर बिताए 30 घंटे
श्वेता क्वात्रा ने आगे कहा- जिस फर्स्ट क्लास सेंटर में मैं पूछताछ के लिए गई थी, वहां मौजूद स्टाफ ने मुझे और मेरी बेटी को वहां से निकाल दिया था। एयरपोर्ट प्रबंधन के लोग बहुत ही असभ्य व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने यह भी सुनने से इनकार कर दिया कि मैं क्या पूछना चाहती हूं। श्वेता ने आगे कहा- यह बहुत ही दुखद है। हमने अपनी रात एयरपोर्ट पर ही बिताई। फिर हमसे वादा किया गया कि अगली उड़ान में हमारा सामान हमारे साथ जाएगा, जो अभी तक संभव नहीं हो सका है। हमें न्यूयॉर्क में रहते हुए सात दिन हो चुके हैं और अभी तक हमें हमारा सामान नहीं मिला है। मैं अब पागल हो रही हूं।
लुफ्थांसा के साथ निराशाजनक अनुभव
श्वेता क्वात्रा ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- लुफ्थांसा के साथ निराशाजनक अनुभव। अशिष्ट असंगत कर्मचारी। 7 दिन और हमारे बैग अभी भी @lufthansa से नहीं मिले हैं। आशा है कि भारत वापस जाने से पहले हमें अपना बैग मिल जाएगा @lufthansa.city.center @lufthansacargoag @ lhtechnik @lufthansaviews।'
अभी तक नहीं मिला श्वेता को उनका सामान
आपको बता दें कि इससे पहले श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैन्स और फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी ऐसी घटनाओं का सामना किया है। श्वेता ने तब लोगों को बताया था कि उन्हें एयरलाइंस के मेल पर सूचित किया गया था कि वह उनका सामान नहीं ढूंढ पाए हैं। श्वेता ने भी सामान खोने की सूचना दी है। श्वेता ने लिखा था- यहां कोई है जो किसी भी जानकारी के साथ मदद कर सकता है? लुफ्थांसा से कोई भी कृपया मेरी मदद करे।
ट्वीट पर दी सारी जानकारी
गत गुरुवार को ही श्वेता ने ट्वीट किया है- 7 दिन पहले म्यूनिख से जॉन एफ कैनेडी की यात्रा करते हुए मेरे 4 बैग खो गए हैं। LH 410 (14 दिसंबर) म्यूनिख एयरपोर्ट पर कर्मचारी बहुत असभ्य थे। @lufthansa ने दावा किया था कि हमारा सामान अगली उड़ान में हमारे साथ जाएगा। मेरा सामान वापस लाने में मेरी मदद करें, मेरे धैर्य की परीक्षा हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications