'ऐश्वर्या नहीं अभिषेक हैं बेटर' श्वेता बच्चन के 'भाभी' को लेकर बिगड़े बोल, इस बयान से मचा था बवाल
Shweta Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। लेकिन बीते कुछ समय से आए दिन कपल के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं है।
बीते साल अफवाह उड़ी थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक ले सकते हैं। लेकिन बाद में ये अफवाह साबित हुई थी। इस बीच ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने भाई अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को एक्ट्रेस से बेहतर बताया था।

साल 2019 में श्वेता बच्चन अपने भाई और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण शो में शामिल हुए थे। शो के होस्ट करण जौहर ने श्वेता से पूछा, "अभिषेक या ऐश्वर्या, आपके अनुसार कौन आप बेहतर अभिनेता हैं?" श्वेता ने बिना हिचकिचाए जवाब में अभिषेक बच्चन को बेहतर एक्टर बताया था।
श्वेता बच्चन अपने इस बयान की वजह से काफी ट्रोल हुई थीं क्योंकि हर कोई जानता है कि ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। जबकि अभिषेक बच्चन की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। श्वेता के इस जवाब से फैंस काफी हैरान थे लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या उनकी भाभी है फिर भी वह अपने भाई का ही हमेशा सपोर्ट करती हैं।
बता दें कि, कई ऐसे मौके आए हैं जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों को हवा मिली। पिछले साल खबर आई थी कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और ऐश्वर्या ने अपना ससुराल छोड़ दिया है। वहीं हाल ही में जब कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस वापस मुंबई लौटीं तो उन्होंने अकेले अपनी मां का जन्मदिन मनाया। इस दौरान अभिषेक बच्चन साथ नहीं नजर आए। इसके अलावा बच्चन परिवार के साथ बहुत ही कम मौकों में ऐश्वर्या राय को देखा गया है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications