Sara Ali Khan नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस को मन ही मन चाहते हैं शुभमन गिल, ब्लश करते हुए बताया क्रश का नाम

सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग अफवाह पर अब विराम लग चुका है। जी हां शुभमन गिल ने अब सरेआम अपनी क्रश का खुलासा कर दिया है।

Shubman Gill Crush: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर ये अफवाहें उड़ रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। लेकिन, अब इन अफवाहों पर खुद शुभमन गिल ने ब्रेक लगा दिया है। असल में शुभमन गिल की क्रश सारा अली खान नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस है। अब ये एक्ट्रेस कौन है आइए जानते हैं।

शुभमन गिल को आया इस एक्ट्रेस पर दिल

शुभमन गिल को आया इस एक्ट्रेस पर दिल

शुभमन गिल का नाम अक्सर मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान से जोड़ा जाता है। दरअसल आए दिन दोनों की साथ में वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसे में दोनों की डेटिंग अफवाह ने जोर पकड़ लिया था। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शुभमन गिल ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शुभमन गिल ने बताया कि उनका दिल सारा अली खान नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस पर आ गया है।

ब्लश करते हुए बताया क्रश का नाम

ब्लश करते हुए बताया क्रश का नाम

शुभमन गिल से हाल ही में दिए जब एक इंटरव्यू के दौरान उनके क्रश को लेकर सवाल किया गया कि आखिर वह किस एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं? पहले तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इस सवाल को टालने की पूरी कोशिश की। लेकिन, बाद में उन्होंने अपनी क्रश का खुलासा करते हुए साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम लिया। शुभमन गिल ने कहा कि, 'रश्मिका मंदाना मेरा क्रश हैं'।

क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

बता दें कि, अब तक शुभमन गिल और सारा अली खान की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही थीं। जब उनसे एक बार इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, क्या वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं? इस पर उन्होंने शर्माते हुए जवाब दिया था कि, 'हो सकता है'। हालांकि उन्होंने अपने इस जवाब से फैंस को कंफ्यूज कर दिया था कि, आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है।

दोनों को साथ में होटल में किया गया स्पॉट

दोनों को साथ में होटल में किया गया स्पॉट

ये सब तब शुरू हुआ जब दोनों को होटल में साथ देखा गया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इतना ही नहीं दोनों को एक बार साथ में फ्लाइट में सफर करते हुए भी स्पॉट किया गया। इस तरह इनके अफेयर की अफवाहों को और जोर मिलता रहा। खैर अब तक सारा अली खान और शुभमन गिल की ओर से रिलेशनशिप की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कार्तिक को डेट कर चुकीं है सारा

कार्तिक को डेट कर चुकीं है सारा

इससे पहले सारा अली खान कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। दोनों का फिल्म लव आजकल के रिलीज होने के बाद ही ब्रेकअप हो गया था। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म गैसलाइट में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

Recommended Video

    Rashmika Mandanna Net Worth: Pushpa फेम रश्मिका मंदाना कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+