श्रुति हासन की कमर पर बैठ घोड़े की तरह उनको चलाते दिखे ब्वॉयफ्रेंड, भड़के लोग बोले- कुछ शर्म बची है?
मुंबई,

श्रुति ने ही शेयर किया है वीडियो
शांतनु के साथ अपना एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो को शेयर करते हुए श्रुति ने लिखा कि हम अपने वर्कआउट को सीरियसली लेते हैं। श्रुति के इस वर्कआउट वीडियो में दिख रहा है कि दोनों मैट पर एक्सरसाइज करते हुए काफी मस्ती कर रहे हैं। श्रुति इस दौरान रिलेक्स होते हुए घुटनों पर झुकती हैं तो शांतनु उनके ऊपर बैठ जाते हैं और हॉर्स राइडिंग करने लगते हैं।
लोगों को पसंद नहीं आई ये हरकत
श्रुति का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हॉर्स राइडिंग वाले पोज को लेकर ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए इस तरह की हरकत को अश्लील कहा है। यूजर्स ने श्रुति और शांतनु को इस पर खरोटीखोटी सुनाई है। वहीं कई यूजर्स ने श्रुति की तारीफ भी की है। श्रुति के वीडियो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

प्रभास के साथ दिखेंगी श्रुति
श्रुति हासन इन दिनों बाहुबली फेम प्रभास के साथ फिल्म 'सालार' में काम कर रही हैं। वो फिल्म में मेन हीरोइन है। उनकी इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार है। बता दें कि श्रुति हासन साउथ के सुपर स्टार कमल हासन की बेटी हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। श्रुति तेलुगु और तमिल के अलावा हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल के दिनों में श्रुति अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications