'श्रीकृष्ण' का शॉकिंग बयान, कहा- 'मुझे टॉर्चर किया जा रहा है', नितीश भारद्वाज ने शारीरिक संबंध का खोला ऐसा राज

Nitish Bharadwaj: टीवी के सुपरहिट पौराणिक धारावाहिक महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का रोल निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ पिछले लंबे समय से खबरों में छाई हुई। बीआर चोपड़ा की महाभारत में नितीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था।

नितीश भारद्वाज का दूसरी पत्नी से मनमुटाव
हालांकि महाभारत के श्रीकृष्ण यानी नितीश भारद्वाज पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहे हैं। नितीश भारद्वाज की अपनी दूसरी पत्नी और बेटियों के साथ कई प्रकार के मनमुटाव की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Nitish Bharadwaj

IAS पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के अनुसार साल 2024 में नितीश भारद्वाज ने अपनी आईएएस (IAS) पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक प्रताड़ना और बेटियों से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया था। लोगों की मानें तो जिस श्रीकृष्ण ने महाभारत में पांडवों को जीत दिलाई थी आज उसी की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है।

नितीश भारद्वाज ने कहा- मेरी पत्नी झूठी है

-नितीश भारद्वाज ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा है कि उनकी पत्नी स्मिता गेट एक झूठी और है। वह बात-बात पर झूठ बोलती है। पत्नी ने बिना उनकी अनुमति घर किराए पर दे दिया और पैसों की जानकारी भी नहीं दी।

-नितीश भारद्वाज का कहना है कि उनकी दूसरी पत्नी स्मिता कामकाजी महिला थीं, फिर भी उनसे पैसों की मांग करती थीं। नितीश ने बताया- पुणे के 3 बेडरूम फ्लैट के लिए 70 फीसदी किराया मैंने ही जमा किया था।

'मैंने शारीरिक रूप से टॉर्चर सहा है'

-नितीश ने आगे कहा कि उनकी और स्मिता की जो भी कहासुनी रही, वह झूठी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा है और उन्हें तलाक चाहिए। नितीश ने का- स्मिता कहती है कि मैं विक्टिम कार्ड खेल रहा हूं लेकिन सच ये है कि मैं खुद एक विक्टिम हूं। मैंने मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से टॉर्चर सहा है।

-नितीश भारद्वाज ने कहा- मेरी दूसरी पत्नी स्मिता गेट ने मुझे विकी डोनर बना दिया था। 13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था। वह मेरे साथ बच्चों की बॉन्डिंग नहीं बनने देना चाहती थीं।

'13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं'

नितीश ने आगे कहा- स्मिता गेट बस मुझसे पैसे चाहती थी। उसने मुझे एटीएम समझकर रखा था। उसने पहले मेरे साथ बच्चे पैदा किए और फिर मुझे विकी डोनर बना दिया। मैं जब भी उनके पास जाता था तो वो मुझे दूसरे कमरे में भेज देती थीं। हम दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था।

स्मिता गेट ने खोली पति की पोल-पट्टी

वहीं नितीश भारद्वाज की दूसरी पत्नी स्मिता गेट ने कहा है कि बच्चों के जन्म के बाद से नितीश ने उनकी परवरिश में बहुत कम योगदान करते हैं। स्कूल की फीस भी उन्होंने नहीं दी। साथ ही स्मिता ने ये भी कहा है कि ये आरोप कि उन्होंने बेटियों से मिलने नहीं दिया, बिल्कुल झूठा है। वह अक्सर बेटियों से मिलने आते थे।

नितीश भारद्वाज की शादीशुदा लाइफ का दर्द

-जानकारी के अनुसार टीवी शो महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर नितीश भारद्वाज ने साल 1991 में मोनिशा पाटिल से शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं। इसके बाद साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। मोनिशा अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर नितीश भारद्वाज से दूर चली गई थीं।

-इसके बाद नितीश भारद्वाज ने साल 2009 में स्मिता गेट से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं। वहीं साल 2019 में नितीश भारद्वाज अपनी दूसरी पत्नी स्मिता से अलग हो चुके हैं। नितीश पर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एक्टर ने भी जमकर पलटवार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+