टीवी के 'श्रीकृष्ण' का चौंकाने वाला बयान, कहा- '13 साल से शारीरिक संबंध नहीं, मैं तो अब...'

Nitish Bharadwaj: महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाकर फैंस के दिलों पर राज किया था। लेकिन पिछले कुछ समय से वह काफी परेशान चल रहे हैं।

'श्रीकृष्ण' की जिंदगी का भयंकर गृहयुद्ध
आपको बता दें कि 'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में पिछले कुछ समय से भयंकर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। दरअसल नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता गेट पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। नीतीश ने पत्नी स्मिता के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया था, जिसमें उन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

Nitish Bharadwaj

नीतीश भारद्वाज की शादीशुदा लाइफ का दर्द

-जानकारी के अनुसार टीवी शो महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर नीतीश भारद्वाज ने साल 1991 में मोनिशा पाटिल से शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं। इसके बाद साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। मोनिशा अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर नीतीश भारद्वाज से दूर चली गई थीं।

-इसके बाद नीतीश भारद्वाज ने साल 2009 में स्मिता गेट से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं। वहीं साल 2019 में नीतीश भारद्वाज अपनी दूसरी पत्नी स्मिता से अलग हो चुके हैं। नीतीश भारद्वाज पर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एक्टर ने भी जमकर पलटवार किया था।

'श्रीकृष्ण' ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया था आरोप

-नीतीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट को झूठा कहा था। साथ ही पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। नीतीश ने कहा था कि उनकी दूसरी पत्नी ने जुड़वा बेटियों का अपहरण कर लिया है और वह एक पिता को उसकी बेटियों से मिलने नहीं देती हैं।

-वहीं नीतीश भारद्वाज ने टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए कहा था- मेरी दूसरी पत्नी स्मिता गेट ने मुझे विकी डोनर बना दिया है। 13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था। वह मेरे साथ बच्चों की बॉन्डिंग नहीं बनने देना चाहती थीं।

'हमारे बीच 13 साल से कोई शारीरिक संबंध नहीं था'

-नीतीश भारद्वाज ने कहा था- स्मिता बस मुझसे पैसे चाहती थी। उसने मुझे एटीएम समझकर रखा था। उसने पहले मेरे साथ बच्चे पैदा किए और फिर मुझे विकी डोनर बना दिया। मैं जब भी उनके पास जाता था तो वो मुझे दूसरे कमरे में भेज देती थीं। हम दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था।

-नीतीश ने आगे बताया था कि स्मिता ने उनसे तीसरी शादी की थी। स्मिता के पहले पति का कहना था कि वह पति-पत्नी के बंधन में रहना पसंद ही नहीं करती थी। वह बिना शादी तोड़े शादीशुदा लाइफ जीना चहती थी। ऐसे में वह अपने हर पति को छोड़कर आ जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+