'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज को इस फेमस एक्ट्रेस से पागलों की तरह हुआ था प्यार, परिवार- IAS पत्नी ने किया ये हाल

Nitish Bharadwaj: बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'श्रीकृष्ण' का अमर किरदार निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज एक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। पर्दे पर धर्म और न्याय का मार्ग दिखाने वाले नितीश की निजी जिंदगी बीते कुछ वर्षों से विवादों, आरोपों और कानूनी खींचतान से गुजर रही है।

नितीश भारद्वाज की लाइफ में मची उथल-पुथल
जानकारी के अनुसार 'श्रीकृष्ण' की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ में पिछले कुछ सालों से उथल-पुथल मचा हुआ है। नितीश भारद्वाज और उनकी दूसरी पत्नी IAS अधिकारी स्मिता गेट के बीच लंबे समय से तनाव की खबरें सामने आती रही हैं।

Nitish Bharadwaj

'मैंने दूसरी पत्नी स्मिता गेट का टॉर्चर सहा था'

आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इतना बढ़ गया था कि मामला सार्वजनिक मंच तक पहुंच गया था। खास बात ये है कि इस विवाद में नितीश भारद्वाज पर उनकी जुड़वा बेटियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं नितीश भारद्वाज ने लोगों के सामने बताया था कि कैसे उन्हें पिछले कई सालों से अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट का टॉर्चर सहना पड़ा रहा था।

एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के प्यार में पागल थे 'श्रीकृष्ण'

इन विवादों के बीच नितीश भारद्वाज के पर्सनल लाइफ को लेकर एक और बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय था जब टीवी पर श्रीकृष्ण के रूप में नजर आने वाले नितीश भारद्वाज हिंदी और मराठी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के प्यार में पागल थे।

'महाभारत' में वर्षा उसगांवकर के साथ किया था काम

कहा जाता है कि वर्षा उसगांवकर और नितीश भारद्वाज साल 1988 के मशहूर पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में साथ काम कर चुके हैं। नितीश भारद्वाज ने महाभारत में 'श्रीकृष्ण' की भूमिका निभाई थी जबकि वर्षा उसगांवकर ने उत्तरा का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय दोनों के बीच करीबी दोस्ती और अफेयर की चर्चा थी।

नितीश भारद्वाज के परिवार को नहीं पसंद था ये रिश्ता

कहा जाता है कि नितीश भारद्वाज एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर को पागलों की तरह चाहते थे। दोनों ने चुपचाप सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में नितीश के परिवार के विरोध के कारण साल 1991 में उनका ब्रेकअप हो गया था। सगाई टूट गई और दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी।

नितीश भारद्वाज की 2 शादियां और तलाक

-इस ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने संगीत निर्देशक रवि शंकर शर्मा के बेटे अजय शंकर शर्मा से शादी कर ली थी। वहीं नितीश भारद्वाज ने साल 1991 में ही मोनिशा पाटिल से शादी की थी। हालांकि साल 2005 में उनका तलाक हो गया था।

-इसके बाद साल 2009 में नितीश भारद्वाज ने IAS अधिकारी स्मिता गेट से दूसरी शादी की थी लेकिन ये शादी भी टिक नहीं सकी और साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

वर्षा उसगांवकर और उनका फिल्मी करियर

-जानकारी के अनुसार वर्षा उसगांवकर एक प्रमुख मराठी और हिंदी एक्ट्रेस रही हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी और सचिन पिलगांवकर ने उन्हें फिल्म गम्मत जम्मत में लॉन्च किया था।

-हालांकि महाभारत में उत्तरा का किरदार निभाने के बाद ही उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली थी। उन्होंने साल 1990 में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म दूध का कर्ज से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तिरंगा, हनीमून और घर आया मेरा परदेसी जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास जगह बनाई। बॉलीवुड में उन्होंने अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और ऋषि कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

IAS पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

-आपको बता दें कि साल 2024 में पहली बार श्रीकृष्णा बने नितीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी एक्स पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक प्रताड़ना देने और बेटियों से मिलने से रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी ये मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया था।

-नितीश भारद्वाज का दर्द देखने के बाद लोगों का कहना है कि जिस अभिनेता ने टीवी पर 'श्रीकृष्ण' बनकर पांडवों को विजय दिलाई थी, आज उसी के निजी जीवन में हालात बेहद उलझे हुए नजर आ रहे हैं।

क्या कर रहे हैं नितीश भारद्वाज?

नितीश भारद्वाज फिलहाल अभिनय, लेखनी और निर्देशक के रूप में अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, विशेषकर फिल्मों में। उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को अलग कर लिया है। वह अब अभिनय, पटकथा लेखन और निर्देशन के साथ-साथ युवा प्रेरणा और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं जबकि व्यक्तिगत जीवन में तलाक और बच्चों की कस्टडी के कानूनी विवाद से गुजर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+