'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में मची उथल-पुथल, दूसरी पत्नी ने किया ऐसा कांड, नितीश भारद्वाज ने खोली 'उस औरत' की पोल
Nitish Bharadwaj: महाभारत के 'श्रीकृष्ण' यानी नितीश भारद्वाज पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहे हैं। नितीश भारद्वाज की अपनी दूसरी पत्नी और बेटियों के साथ कई प्रकार के मनमुटाव की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं।
महाभारत के 'श्रीकृष्ण' की पर्सनल लाइफ में मचा हंगामा
महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का रोल निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार साल 2024 में नितीश भारद्वाज ने अपनी IAS पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक प्रताड़ना और बेटियों से मिलने न देने का आरोप लगाया था।

दूसरी पत्नी स्मिता से अलग होने पर टूट गए थे नितीश
आपको बता दें कि नितीश भरद्वाज की ये दूसरी शादी थी, जबकि स्मिता गेट की ये तीसरी शादी थी। नितीश ने अपनी पहली पत्नी को साल 2005 में ही तलाक दे दिया था। कहा जाता है कि नितीश जब अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट से अलग हुए तो वह काफी टूट गए थे।
'तलाक मौत से भी ज्यादा दर्दनाक हो सकता है'
नितीश भारद्वाज और स्मिता गेट ने साल 2019 में अलग होने का फैसला लिया था। नितीश ने एक इंटरव्यू में तलाक का दर्द बयां करते हुए कहा था- ये मौत से भी ज्यादा दर्दनाक हो सकता है। तलाक के बाद सिर्फ खालीपन रह जाता है। आपको बता दें कि नितीश और स्मिता की दो जुड़वां बेटियां हैं, जिनकी कस्टडी पाने के लिए एक्टर ने खूब लड़ाई लड़ी थी।
स्मिता गेट के पहले पति ने खोले थे कई राज
-वहीं एक दूसरे इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने बताया था कि जब वह अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट के पहले पति से मिले थे तो उसने उन्हें बताया था कि स्मिता को आदमी-औरत के रिश्ते में रहना पसंद नहीं है। वह ऐसे रिश्ते को कोई अहमियत नहीं देती। वो इस रिश्ते में रहना ही नहीं चाहती।
-नितीश भारद्वाज को स्मिता गेट के पहले पति ने बताया था कि वह शादी के बिना ही शादीशुदा जिंदगी जीना चाहती है। शादी तोड़े बिना अकेले खुश रहना स्मिता गेट को पसंद है।
नितीश ने कहा- स्मिता गेट एक झूठी औरत है
फिलहाल नितीश भारद्वाज ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा है कि उनकी पत्नी स्मिता गेट एक झूठी औरत है। वह बात-बात पर झूठ बोलती है। पत्नी ने बिना उनकी अनुमति घर किराए पर दे दिया और पैसों की जानकारी भी नहीं दी। नितीश भारद्वाज का कहना है कि उनकी दूसरी पत्नी स्मिता कामकाजी महिला थीं, फिर भी उनसे पैसों की मांग करती थीं।
'मैंने शारीरिक रूप से टॉर्चर सहा है'
नितीश भारद्वाज का कहना है- स्मिता गेट कहती है कि मैं विक्टिम कार्ड खेल रहा हूं लेकिन सच ये है कि मैं खुद एक विक्टिम हूं। मैंने मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से टॉर्चर सहा है।
'13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं'
नितीश भारद्वाज ने कहा- मेरी दूसरी पत्नी स्मिता गेट ने मुझे विकी डोनर बना दिया था। 13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था। वह मेरे साथ बच्चों की बॉन्डिंग नहीं बनने देना चाहती थीं। स्मिता गेट बस मुझसे पैसे चाहती थी। उसने मुझे एटीएम समझकर रखा था।
नितीश भारद्वाज की दर्दनाक 2 शादियां
-जानकारी के अनुसार टीवी शो महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर नितीश भारद्वाज ने साल 1991 में मोनिशा पाटिल से शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं। इसके बाद साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। मोनिशा अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर नितीश भारद्वाज से बहुत दूर चली गई थीं।
-इसके बाद नितीश भारद्वाज ने साल 2009 में स्मिता गेट से दूसरी शादी की थी। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं। वहीं 2019 में ही नितीश भारद्वाज अपनी दूसरी पत्नी स्मिता से अलग हो चुके हैं। नितीश पर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एक्टर ने भी जमकर पलटवार किया था।









Click it and Unblock the Notifications