फिल्म 'इमरजेंसी' में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे श्रेयस तलपड़े, सामने आया फर्स्ट लुक

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के मुख्य किरदार का लुक अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। अब एक्ट्रेस ने श्रेयस तलपड़े के किरदार का खुलासा कर पोस्टर शेयर किया है।

मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। जिसका फर्स्ट लुक एक्ट्रेस ने हाल ही में रिलीज किया था। अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस फिल्म के सभी किरदारों का लुक रिवील कर रही हैं। जी हां अनुपम खेर के बाद अब अभिनेता श्रेयस तलपड़े फर्स्ट लुक रिवील हुआ है।

shreyas talpade

अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में दिखेंगे श्रेयस तलपड़े
बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी में अभिनेता श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के यंग किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शेयर की है। श्रेयस तलपड़े का लुक शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन पर लिखा, 'पेश है फिल्म 'इमरजेंसी' से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में श्रेयस तलपड़े, एक सच्चे राष्ट्रवादी, जिनका देश के लिए प्यार और गौरव अद्वितीय था। जो आपातकाल के समय एक युवा आगामी नेता थे'।

एक्टर ने कंगना का किया धन्यवाद
वहीं श्रेयस तलपड़े ने कंगना रनौत को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'कंगना, मुझे अटल जी के रूप में देखने के लिए आपका धन्यवाद. आप निस्संदेह हमारे देश की सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन आप एक उम्दा अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक्टर की डायरेक्ट भी हैं'। इसके आगे पोस्ट में श्रेयस ने अटल बिहारी वाजपेयी की मशहूर कविता भी कैप्शन में लिखी है, 'बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा'।

कब रिलीज होगी फिल्म?
कंगना रनौत की इस फिल्म का जबसे पहला पोस्टर रिलीज हुआ तभी से ये फिल्म सुर्खियों में है। इस फिल्म कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा करेंगी तो वहीं अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ कंगना इसका डायरेक्शन भी कर रही हैं। कंगना रनौत की ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+