अब कैसी है Shreyas Talpade की हालत? हार्ट अटैक के बाद कितने दिनों में होंगे डिस्चार्ज, पत्नी ने दी जानकारी

Shreyas Talpade Health Update: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर बीती रात खबर आई थी कि फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये खबर सुनने के बाद फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी दीप्ति श्रेयस तलपड़े ने एक स्टेटमेंट जारी कर पति की हेल्थ का अपडेट दिया।

दीप्ति श्रेयस तलपड़े ने अपनी इंस्टा पोस्ट शेयर कर बताया कि एक्टर की हालत कैसी है। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों और मीडिया, मेरे पति की हेल्थ को लेकर जो कुछ भी हुआ, उसके बाद आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। मुझे सभी को यह बताते हुए राहत मिल रही है कि उनकी हालत अब पहले से ठीक है और कुछ दिनों में वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। मेडिकल टीम ने भी समय पर ट्रीटमेंट दिया है और उन्होंने भी काफी ध्यान रखा। उनके भी हम आभारी हैं। हम बस आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। क्योंकि उनकी रिकवरी हो रही है और आपका निस्वार्थ सपोर्ट हमारे लिए ताकत है।'

Shreyas Talpade

दिप्ति के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपने फेवरेट एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि, श्रेयस तलपड़े अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को हार्ट अटैक आया और वह नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सेट पर एक्टर ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी को बताया कि वह ठीक नहीं हैं। जिसके बाद श्रेयस को अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+