पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए श्रेयस तलपड़े, तारीफ करते हुए कह दी ऐसी बात कि आप सोच ही नहीं सकते
Shreyas Talpade On PM Narendra Modi: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी देश के लिए बहुत सोचते हैं और वो इस बार फिर से चुनाव जीतेंगे और दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
'जनता पीएम नरेंद्र मोदी पर खूब भरोसा करती है'
श्रेयस तलपड़े की मानें तो जनता पीएम नरेंद्र मोदी पर खूब भरोसा करती है। लोकमत फिल्मी को दिए एक इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने कहा है- मौजूदा राजनीतिक हालात में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत तारीफ करना चाहता हूं क्योंकि पिछले 10 साल से पीएम मोदी हमारे देश के लिए काम कर रहे हैं। वह पहले देश के बारे में सोचते हैं इसलिए जनता का उन पर भरोसा है।

वैक्सीन को बताया था हार्ट अटैक की वजह
श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा- फिलहाल जो हालात हैं उन्हें देखते हुए लगता है कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम चुने जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले श्रेयस तलपड़े ने कोविशील्ड वैक्सीन को अपने हार्ट अटैक की वजह बताई थी। एक्टर ने कहा था- मैं इस थ्योरी से इनकार नहीं करूंगा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद ही मुझे कुछ थकावट महसूस होने लगी थी।
'फ्लो के साथ चले और कंपनियों पर भरोसा किया'
श्रेयस तलपड़े ने कहा था- ये कुछ हद तक सच होना चाहिए। हो सकता है कि ये कोविड वैक्सीन हो और कोरोना से बचाव करता हो लेकिन इसने शरीर में कुछ तो बदलाव किए हैं। ये बहुत बदकिस्मती है क्योंकि हम नहीं जानते कि हमने अपने शरीर के अंदर क्या लिया है। हम फ्लो के साथ चले और कंपनियों पर भरोसा किया। मैंने कोविड-19 से पहले ऐसे हादसों के बारे में कभी नहीं सुना था।
श्रेयस तलपड़े के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
श्रेयस तलपड़े को आखिरी बार मराठी फिल्म 'ही अनोखी गाथ' में देखा गया था। अब एक्टर अपकमिंग मराठी फिल्म 'कर्तम् भुगतम्' में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और ये फिल्म आगामी 17 मई 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications