Shreya Ghoshal के ओडिशा कॉन्सर्ट में मची भगदड़ कई लोग हुए बेहोश
ओडिशा के कटक में बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कॉन्सर्ट में आए दर्शक बेहोश हो गए, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। ये घटना कटक के प्रसिद्ध ऐतिहासिक बालीयात्रा मेले मैदान में स्टेज के पास बैरिकेडिंग क्षेत्र में हुई।
सिंगर श्रेया की एक झलक पास से देखने के लिए दर्शक मंच के करीब पहुंच गए और ये भगदड़ मची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले भीड़ अनियंत्रित होने लगी थी, जिससे दर्शकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और इसी बची कुछ दर्शक एक दूसरे पर गिर पड़े।

एडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस अफरातफरी के माहौल में एक युवती सहित दो व्यक्ति बेहोश हो गए। उन्हें आयोजकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने आयोजकों को सुरक्षा-कर्मियों को तैनात करने का दिया निर्देष
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस और कार्यक्रम आयोजकों ने तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुँचे और निरीक्षण कर जायजा लिया।
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। यह संगीत समारोह बाली यात्रा के दौरान आयोजित किया गया था, जो 5 नवंबर को शुरू होकर 13 नवंबर तक चला।
बालीयात्रा एक ऐतिहासिक मेला है जहाँ राज्य के समुद्री अतीत को बोइता बंदना अनुष्ठान के माध्यम से याद किया जाता है, और इसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। इस बालीयात्रा में अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसिद्ध हस्तियां आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications