'स्त्री' साइन करने के पीछे श्रद्धा कपूर के पास थी यह वजह, जानिए किसे दिए 'स्त्री 2' की सक्सेस का क्रेडिट

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने करीब 600 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ये राजुकमार राव और श्रद्धा कपूर की के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। स्त्री 2 साल 2018 में आई स्त्री का सीक्वल है। इसमें भी श्रद्धा और राजकुमार राव लीड रोल में थे।

इस फिल्म में श्रद्धा ने एक भूतनी का किरदार निभाया है। हालांकि स्त्री 2 की सक्सेस के बाद राजकुमार और श्रद्धा की टीम के बीच क्रेडिट वॉर भी छिड़ गया था। दोनों की टीमें यह दावा कर रहीं थी कि ये किसी एक एक्टर की फिल्म है। अब एक इटंरव्यू में श्रद्धा ने बताया है कि उनके पास कैसे ये फिल्म पहुंची और उन्होंने क्यों इसके लिए हामी भरी थी। साथ ही फिल्म को मिल रहे प्यार के बारे में भी बात की।

Shraddha Kapoor

मैं सोफे से गिर गई
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया, जब मैंने स्त्री के पहले पार्ट जो साल 2018 में आया था। उसकी कहानी सुनी तो, मुझे लगा कि ऐसी स्क्रिप्ट तो मेरे पास कभी नहीं आई। ये फिल्म एक शहरी किंवदंती (कहानी) पर बेस्ड थी। इसे सुनते हुए मैं अपने सोफे से गिर गई थी। मुझे बहुत खुशी हुई कि ये फिल्म मेरे पास आई। यह पूरी तरह से एंटरटेनमेंट फिल्म थी। मैं डायलॉग्स और सीन पर हस रही थी। तभी मुझे वो रहस्यमई लड़की का किरदार पसंद आया। जो फिल्म के बीच बीच में आती है और चली जाती है।

उन्होंने कहानी खोज निकाली
श्रद्धा ने आगे कहा, पहले पार्ट को लोगों ने जिस तरह से पसंद किया और सराहा वो हमारे लिए बहुत ज्यादा था। यहीं से फिर शुरुआत हुई। मैं सलाम करती हूं अपने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को जिन्होंने इसके सीक्वल बनाने का आइडिया निकाला। नाम के लिए किसी का भी सीक्वल नहीं बनाना चाहिए। सीक्वल की इंपॉर्टेंस होती है कि सिनेमाघरों में दर्शकों के लेकर आए। वो फिल्म के सीक्वल बनाए जाने पर अडिग रहे और स्त्री 2 की कहानी को भी खोज निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+