'स्त्री 2' के बाद अब आएगी 'स्त्री 3', फिल्म की हो गई स्क्रिप्ट भी तैयार, जानिए कब होगी रिलीज?

Stree 3 Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। सोशल मीडिया पर फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब स्त्री 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

फिल्म स्त्री 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है। हालांकि अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसके बाद तमाम फैंस खुशी से झूम उठेंगे। जी हां पता चल गया है कि स्त्री 3 कब रिलीज होगी और इसकी कहानी क्या होने वाली है।

Stree 3

बुधवार को 'स्त्री 2' के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, अमरा कौशिक और दिनेश विजन ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान डायरेक्टर ने बताया कि स्त्री 2 के रिलीज से पहले ही स्त्री 3 की कहानी लिखी जा चुकी है। ऐसे में ये फिल्म अब तीन साल बाद ही 'स्त्री 3' रिलीज होगी।

जिन भी दर्शकों ने फिल्म स्त्री 2 देख ली है उन्हें अंदाजा लग गया होगा कि फिल्म स्त्री 3 भी रिलीज होगी। फिल्म के आखिरी में इसकी हल्की सी झलक देखने को मिलेगी। अगर अगले पार्ट की बात की जाए तो इसकी कहानी का फोकस अक्षय कुमार पर होगा। बता दें कि, एक्टर के शानदार कैमियो को स्त्री 2 में काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म स्त्री 2 रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर स्त्री 3 की चर्चा जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक, 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार मेन लीड रहेंगे और उनका मुकाबला वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव से होगा। फिलहाल स्त्री 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करने वाली है। फैंस के हिसाब से श्रद्धा कपूर की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+