क्या श्रद्धा कपूर का X अकाउंट हो गया हैक? देर रात एक्ट्रेस ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए परेशान
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने एक्स पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।
हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने एक्स अकाउंट एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया। श्रद्धा ने लिखा, "Easy $28. GG!" यह पोस्ट जैसे ही सामने आई, फैंस हैरान रह गए। कुछ को समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब है, तो कुछ ने यह अंदाजा लगाया कि उनका अकाउंट कहीं हैक तो नहीं हो गया?

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "कंटेक्स्ट?" तो अन्य यूजर ने लिखा, "फिर से हैक हो गया क्या??" एक फैन ने मजाक में कहा, "सिर्फ $28 की बेट?" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "रहस्यमयी मैसेज या अकाउंट हैक?"
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Net Worth: सैकड़ों करोड़ की मालकिन हैं श्रद्धा कपूर, कलेक्शन में शामिल हैं एक से बढ़कर एक कार
कुछ लोगों ने पोस्ट पर कमेंट कर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "भेज दिए $28... जब अकाउंट वापस आए तो लौटा देना!" एक और ने लिखा, "क्या यह X के पेमेंट से जुड़ा है?" जबकि किसी ने सीधा सवाल किया, "इस ट्वीट का मतलब क्या है?" श्रद्धा के इस ट्वीट से ज्यादा सवाल खड़े हो गए हैं, और अब फैंस उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार 'स्त्री 2' में नजर आई थीं, जो पिछले साल अगस्त 2024 में रिलीज़ हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म सुपरहिट रही, जिससे फैंस अब इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी और राहुल मोदी की अफवाहों ने जोर पकड़ा, जब दोनों की तस्वीरें अहमदाबाद में एक शादी से वायरल हुईं।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor और राहुल मोदी के रिश्ते की खुली पोल, एक्ट्रेस को फोन के वॉलपेपर में दिखा सबकुछ
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications