बुजुर्ग भिखारी हाथ फैलाए खड़ा रहा, इग्रोर कर दोस्तों से बात करती रहीं श्रद्धा, वीडियो देख भड़के लोग
मुंबई, 9 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंडस्ट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी असहज कर देने वाले कमेंट का सामना करना पड़ रहा है। ये वीडियो मुंबई का है, जहां श्रद्धा लगातार एक बुजुर्ग भिखारी को नजरअंदाज करती रहीं और उसको बिना कुछ दिए चली गईं। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भला-बुरा कर रहे हैं।

लंच के लिए आई थीं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के जुहू में लंच करने के लिए पहुंची थीं। लंच के बाद वापस जाते हुए जब वो अपने दोस्तों से मिल रही थीं तो एक बुजुर्ग भिखारी हाथ फैलाकर उनसे मदद मांगने लगा। श्रद्धा कई मिनट तक यहां रहीं और अपने दोस्तों के साथ बात करती रहीं लेकिन पछे-पीछे घूम रहे इस बुजुर्ग को नजरअंदाज करती रहीं और आखिर में गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गईं।
वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स के निशाने पर श्रद्धा
वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रेस्तरां से निकलने के बाद दोस्तों के साथ बात करती श्रद्धा और उनके बुजुर्ग भिखारी को अनदेखा करने के चलते उनको ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने उनके इस बर्ताव को असंवेदनशील कहा है। एक यूजर ने लिखा कि आप ही ज्यादा गरीब लग रही हैं श्रद्धा, जो एक बुजुर्ग को 50-100 रुपए नहीं दे सकतीं। कई दूसरे यूजर्स ने भी गरीब बुजुर्ग को नजरअंदाज करने को लेकर श्रद्धा की आलोचना की है। कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ही निष्ठुर और दिखावटी कहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और इसे काफी लोग शेयर भी कर रहे हैं।

स्त्री-2 में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। इन दिनों वह फिल्म 'नागिन' और फिल्म 'स्त्री 2' में काम कर रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर डायरेक्टर लव रंजन की अगली अनाम फिल्म में रणबीर कपूर के साथ भी काम कर रही हैं। श्रद्धा कपूर जल्द ही चालबाज इन लंदन में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications