श्रद्धा कपूर की लव लाइफ पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर भड़क गईं एक्ट्रेस, बोलीं-'कोई और सवाल है?'
Shraddha Kapoor Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जो कि अपने क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में जब एक इवेंट के दौरान श्रद्धा से उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस भड़क उठीं।
श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इस वक्त चर्चा में हैं। एक्ट्रेस से एक इवेंट में पत्रकार ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछा, 'हमने हाल ही में कार्तिक आर्यन से सवाल पूछा था कि वो किस एक्ट्रेस को डेट करना चाहते हैं। इस लिस्ट में आपका भी नाम था। लेकिन उन्होंने कहा था कि चारों किसी दूसरे को डेट कर रही हैं। उन्होंने थोड़ा इशारा किया था, क्या वह सही थे?'

श्रद्धा कपूर को ये सवाल सुनते ही गुस्सा आ गया। उन्होंने पत्रकार के जवाब में कहा, 'ओके तो उन्होंने वो कहा जो उन्हें कहना था। क्या आपके पास मेरे लिए यहां कोई सवाल है?' इसके बाद जब पत्रकार ने झिझकते हुए पूछा कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं, तो श्रद्धा ने फिर से पूछा, "पक्का एजेंडा आज तक में हैं हम? पक्का? पक्का?" पत्रकार ने जवाब दिया, "आज का एजेंडा यही है।" तो श्रद्धा ने फिर से कहा, "पक्का?"
हालांकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धा कपूर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस को एक्ट्रेस का जवाब देने का अंदाज काफी पसंद आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वाह!! किसी को परेशान करने का तरीका!! सवाल तो पूछा जा सकता है, लेकिन अगर वह जवाब नहीं देना चाहती तो क्यों दबाव डालना?" दूसरे ने लिखा, "मीडिया की सामान्य TRP तकनीकें, फिर कहते हैं कि सेलेब्रिटीज मीडिया को गालियाँ देते हैं।"
बता दें कि, बीते कुछ समय से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा तेज है। कपल के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को एक साथ पहली बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान साथ देखा गया। राहुल मोदी, जो एक स्क्रीनराइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, अपनी हिट फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" के लिए जाने जाते हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर भी हैं। हालांकि, इन अफवाहों के बावजूद, न तो श्रद्धा और न ही राहुल ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया है।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications