प्रेग्नेंट हैं शोएब मलिक की तीसरी बीवी सना जावेद, अब क्या कहेंगी सानिया मिर्जा? वीडियो ने खोला ऐसा राज
Sana Javed Pregnancy: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी तीसरी पत्नी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सना जावेद प्रेग्नेंट हैं।
शोएब मलिक की तीसरी बीवी सना जावेद प्रेग्नेंट
आपको बता दें कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को तलाक देने के बाद जनवरी 2025 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की थी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद क्रिकेटर की तीसरी बीवी हैं। हाल ही में कपल ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी।

सना जावेद का वीडियो हुआ वायरल
-फिलहाल सना जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग ये कयास लगा रहे हैं कि शोएब मलिक की पत्नी प्रेग्नेंट हैं।
-दरअसल सना जावेद हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा के रमजान स्पेशल शो 'जीतो पाकिस्तान' में शामिल हुई थीं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
-वीडियो में 2 कंटेस्टेंट्स शो में कुछ खाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सना जावेद उनके आसपास टहल रही हैं और रिएक्ट कर रही हैं जैसे उन्हें उल्टी हो जाएगी। इस वीडियो में सना का रिएक्शन देखने के बाद ही फैंस को लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करनी वाली हैं।
वीडियो देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
-सना जावेद के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शायद सना प्रेग्नेंट हैं, पहली ट्रायमेस्टर में कुछ भी उन्हें परेशान कर सकता है।
-वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है- कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं, क्योंकि उनका जी खराब हो रहा है। इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शोएब मलिक की तीसरी बीवी प्रेग्नेंट हो गई हैं। अब सानिया मिर्जा क्या कहेंगी?
कौन हैं सना जावेद?
आपको बता दें कि सना जावेद पाकिस्तान की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टॉप पाकिस्तानी स्टार्स के साथ काम किया है। वह कई पाकिस्तानी टीवी शोज में भी नजर आती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications