शिल्पा शिंदे ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- ऑडिशन लेने के बहाने फिल्म मेकर ने की थी घिनौनी हरकत
Shilpa Shinde: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद से मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने अब तक यौन उत्पीड़न को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई मशहूर लोगों को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं।
शिल्पा शिंदे का हुआ यौन उत्पीड़न
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया है कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक हिंदी फिल्म मेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

ऑडिशन की आड़ में फिल्ममेकर की गंदी हरकत
शिल्पा शिंदे ने दावा किया है कि उन्हें ऑडिशन की आड़ में एक फिल्ममेकर को खुश करने के लिए कहा गया था। शिल्पा शिंदे ने कहा है- ये मेरे इंडस्ट्री में संघर्ष के शुरुआती दिनों के दौरान यानी साल 1998-99 के आसपास की बात है। मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था- आप ये कपड़े पहनो और ये सीन करके दिखाओ।
'मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की'
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा- मैंने वो कपड़े नहीं पहने। उसने मुझसे कहा कि वह मेरा बॉस है और मुझे उसे अट्रैक्ट करना है। मैं तब बहुत मासूम थी, इसलिए मैंने ये सीन किया। उस शख्स ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और मैं बहुत डर गई थी। मैंने उसे धक्का दिया और बाहर भाग गई। सिक्योरिटी गार्ड्स को एहसास हुआ कि क्या हुआ था और उन्होंने मुझे तुरंत वहां से जाने के लिए कहा। उन्होंने सोचा कि मैं एक सीन बनाऊंगी और मदद मांगूंगी।
शिल्पा शिंदे ने फिल्म मेकर का नहीं लिया नाम
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा- वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से थे। मैं इस सीन को करने के लिए तैयार हो गई क्योंकि वह भी एक अभिनेता थे। मैं झूठ नहीं बोल रही हूं, लेकिन मैं उनका नाम नहीं ले सकती। उनके बच्चे शायद मुझसे थोड़े छोटे हैं और अगर मैं उनका नाम सबके सामने रखूंगी तो उन्हें भी तकलीफ होगी।
'उस प्रोड्यूसर के साथ हुई थी दोबारा मुलाकात'
शिल्पा शिंदे ने सालों बाद उसी प्रोड्यूसर के साथ हुई एक मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- कुछ सालों के बाद, मैं उनसे दोबारा मिली, और उन्होंने मुझसे प्यार से बात भी की। उन्होंने मुझे नहीं पहचाना और यहां तक कि मुझे एक फिल्म में रोल भी ऑफर किया लेकिन मैंने मना कर दिया था।
'ये चीजें हर किसी के साथ होती हैं'
शिल्पा शिंदे ने बताया कि इंडस्ट्री में कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। शिल्पा ने कहा- ये चीजें हर किसी के साथ होती हैं। कुछ मेरी तरह भाग गए हैं। मैंने एक एक्टर के रूप में इसके बारे में बात की है और दूसरों ने मुझे बताया है कि उन्होंने इसी तरह की सिचुएशन का सामना किया है, यहां तक कि फेमस हस्तियों के साथ भी ऐसा हुआ है।
'आप इसका हिस्सा न बनने का ऑप्शन चुन सकते हैं'
शिल्पा शिंदे ने यौन उत्पीड़न को लेकर कहा- जब लोग यौन उत्पीड़न के बारे में बात करते हैं, तो मेरा दृढ़ता से मानना है कि हां, आपसे संपर्क किया गया होगा, लेकिन आपके पास ना कहने का ऑप्शन भी है। आप इसका हिस्सा न बनने का ऑप्शन चुन सकते हैं। ऐसा हर किसी के साथ होता ह लेकिन आखिरी फैसला आपका है।












Click it and Unblock the Notifications