'मैंने गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं...', शिल्पा शेट्टी ने अब सोशल मीडिया पर कही ये बात

'मैंने गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं...', शिल्पा शेट्टी ने अब सोशल मीडिया पर कही ये बात

मुंबई, 27 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई के बाद से जेल में हैं। राज कुंद्रा पर पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के आरोप है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया और पैपराजी से काफी दूरी बना ली थी। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के काफी समय तक शिल्पा शेट्टी बिल्कुल गायब हो गई थीं। शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर-4 में भी एक महीने नहीं आई थी। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर-4 में वापसी कर ली है और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं। शिल्पा पिछले कुछ दिनों से हर दिन इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल कोट्स शेयर कर रही हैं।

Recommended Video

    Raj Kundra Case: Shilpa Shetty ने मानी गलती, Emotional Post के जरिए बयां किया दर्द | वनइंडिया हिंदी
    शिल्पा बोलीं- 'जिंदगी में गलतियां हो ही जाती हैं...'

    शिल्पा बोलीं- 'जिंदगी में गलतियां हो ही जाती हैं...'

    शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार (27 अगस्त) रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किताब का पेज शेयर किया है। जिसमें जिंदगी में होने वाली गलतियों के बारे में लिखा गया है। इस किताब के पेज पर सोफिया लॉरेन का एक कोट लिखा हुआ है। जिसमें लिखा हुआ है, ''गलतियां किसी उधार के हिस्से की तरह होती है। जिसकी कीमत पूरी जिंदगी चुकानी पड़ती हैं। लेकिन हम अपनी जिंदगियां बिना कुछ गलतियां किए दिलचस्प नहीं बना सकते हैं।''

    मैंने एक गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं: शिल्पा शेट्टी

    मैंने एक गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं: शिल्पा शेट्टी

    किताब के कोट्स में आगे लिखा है, ''हम उम्मीद करते हैं कि हम अपनी जिंदगी में कोई भयानक या किसी को चोट पहुंचाने वाली गलतियां नहीं करें लेकिन फिर भी गलतियां हो जाती हैं।' इस कोट्स के सबसे नीचे शिल्पा ने एक ऐनिमेटेड स्टीकर शेयर किया है। जिसमें लिखा है, 'मैंने एक गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं।'

    शिल्पा ने पहले कहा था- जिदंगी का हर पल जियो

    शिल्पा ने पहले कहा था- जिदंगी का हर पल जियो

    शिल्पा ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पॉजिटिव मैसेज शेर किया था। जिसमें शिल्पा ने लिखा था, ''हम अपनी जिंदगी में 'पॉज' का बटन नहीं दबा सकते। हमारी जिंदगी में हर दिन मायने रखता है। चाहे हम दुखी हो या फिर सुखी। लेकिन अगर हमारी जिंदगी बहुत टेंशन में, तनाव हो, तो क्या हम सच में टाइम आउट कर सकते हैं? नहीं ना, हमारी जिंदगी चलती रहती है। इसलिए हमारे पास एकमात्र चीज है, वह है समय। इसलिए बेहतर है कि उस वक्त को हमेशा के लिए खो देने की जगह जिदंगी का हर पल जियो।''

    'सुपर डांसर-4' के सेट पर भावुक हो गई थीं शिल्पा शेट्टी

    'सुपर डांसर-4' के सेट पर भावुक हो गई थीं शिल्पा शेट्टी

    लगभग महीने भर बाद डांस रिऐलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में शिल्पा शेट्टी ने बीते वीकेंड वापसी की है। जहां शिल्पा शेट्टी सेट पर इमोशनल हो गई थीं। शिल्पा शेट्टी का शो में दूसरे जज अनुराग बसु और गीता कपूर समेत सभी कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा का जोरदार स्वागत किया है। इतना वार्न वेलकम देखकर शिल्पा इमोशनल हो गई थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पति की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+