साल 2021 को शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस तरह किया बयां, 2022 से कर रही हैं अच्छे की उम्मीद
मुंबई। साल 2021 का आज आखिरी दिन है ऐसे में हम सभी इस पूरे साल में अपने साथ घटी हर घटनाओं का आंकलन कर रहे हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हम सभी के लिए ये साल कैसा रहा। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी साल 2021 को लेकर इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने साल 2021 को मिक्स इमोशन का बैग बताया है। उन्होंने लिखा कि प्रिय 2021, आप हम सभी के लिए भावनाओं के मिश्रित बैग थे। मुस्कान, आँसू, हँसी, गले लगना, अलविदा और बहुत कुछ था।

शिल्पा ने लिखा- हम आगे बढ़ गए हैं
इसके अलावा शिल्पा ने यह भी लिखा कि लेकिन, हम प्रार्थना के साथ बेहतर कल के लिए आगे बढ़ गए हैं। यह आपको अलविदा कहने का समय है। हम आपके लिए तैयार हैं, 2022! कृपया अच्छे रहें (मुस्कुराते हुए इमोजी) हैप्पी न्यू ईयर ईव!" इसके अलावा एक कोट शेयर करते हुए लिखा कि भले ही आप सही रास्ते पर हों, अगर आप वहीं बैठेंगे तो आप भाग जाएंगे।"

शिल्पा ने बुक का पेज शेयर कर बताया कैसे होगी तैयारी
शिल्पा ने एक बुक के पेज की फोटो को शेयर किया जिसमें लिखा था कि हमारे पास एक योजना है, और यह अच्छी बात है। सब कुछ तैयार है। तो ..." यह जारी रखा, "हम बैठते हैं और जीवन के शुरू होने की प्रतीक्षा करते हैं। निश्चित रूप से तैयार होना काफी है। लेकिन, निश्चित रूप से, ऐसा नहीं है। केवल यह जानना कि हम कहाँ जाना चाहते हैं और वहाँ जाने की तैयारी करना पर्याप्त नहीं है।

इसी वर्ष राज कुंद्रा हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि यह साल शिल्पा के लिए थोड़ा कठिन रहा। शिल्पा के पति, व्यवसायी राज कुंद्रा को कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज को सितंबर में मुंबई की एक अदालत ने मामले में ₹50,000 के मुचलके पर जमानत दी थी। राज की गिरफ्तारी शिल्पा की फिल्म हंगामा 2 की रिलीज से कुछ दिन पहले हुई थी। कई सालों के बाद अभिनय में शिल्पा शेट्टी की वापसी हुई थी।
क्रिसमस के मौके पर मसूरी गई थीं शिल्पा
जमानत के बाद राज ने शिल्पा के साथ हिमाचल प्रदेश की यात्रा की थी, जहां उन्हें आशीर्वाद लेने के लिए एक साथ एक मंदिर में जाते देखा गया था। हाल ही में, शिल्पा और राज अपने बच्चों के साथ पहाड़ियों में क्रिसमस मनाने के लिए मसूरी गए थे। हालांकि वे अब मुंबई वापस आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications