नंदी के कान में खुसफुसाई शिल्पा शेट्टी, लोग बोले- 'बिना मास्क वाला राज कुंद्रा मांग रही'
Shilpa Shetty Taking Ganpati Blessings: गणेश चतुर्थी के मौके पर किसी सेलेब की तस्वीर आए ना आए लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा शेट्टी जरूर नजर आती हैं। उनकी फोटोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। बीते दिनों लालबागचा राजा के दर्शन को शिल्पा भी अन्य लोगों संग पहुंची थीं। इस दौरान वे नंदी के कान में कुछ फुसफुसाती नजर आईं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों ने शिल्पा को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वायरल हो रहा शिल्पा का वीडियो
शिल्पा का एक क्लिप भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे गणपति बप्पा के दर्शन करती दिख रही हैं। इस दौरान शिल्पा जमीन पर बैठीं और नंदी से आशीर्वाद मांगने लगीं। कहा जाता है कि भगवान तक कुछ भी पहुंचाने के लिए नंदी को चुपके से बताना पड़ता है। ऐसा ही कुछ शिल्पा ने भी किया। लेकिन लोगों ने तभी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोल करने लगे लोग
एक यूजर ने कहा कि मुझे पता है शिल्पा शेट्टी नंदी के कान में क्या कह रही होंगी। जरूर शिल्पा शेट्टी बिना मास्क वाला राज कुंद्रा मांग रही होंगी। एक और यूजर ने कहा कि इन सेलेब्स को देखकर लगता नहीं कि ये भगवान के दर्शन को आए होंगे। बल्कि ऐसा लगता है कि भगवान इनके दर्शन को आए हैं।
पहले भी चर्चा में थीं एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री का एक क्लिप सामने आया था, जिसमें वे बप्पा के दर्शन करती नजर आईं। शिल्पा को देखने के बाद लोग उनके ड्रेसिंग सेंस की भी काफी तारीफ करते नजर आए। हर किसी का यही कहना था कि शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और जब भी वे बप्पा के दर्शन को आती हैं उनकी साड़ियों का कलेक्शन भी बेहद खूबसूरत होता है।












Click it and Unblock the Notifications