क्या शिल्पा शेट्टी ने पैसों के लिए की राज कुंद्रा से शादी? सालों बाद किया खुलासा, कहा-'उनसे ज्यादा पैसे...'
Shilpa Shetty Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फैशन स्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन उन्हें पोर्न फिल्म के केस के कारण राज कुंद्रा से शादी करने को लेकर ट्रोल किया जाता है।
सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स दावा करते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से केवल पैसों के लिए शादी की है। हालांकि शिल्पा ने हमेशा इस मामले में चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। हाल ही में एक इंटरव्यु में शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में खुलकर बात की हैं।

जूम को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि, जब मैंने राज से शादी की तो वह गूगल के अनुसार 108वें सबसे युवा या सबसे अमीर ब्रिटिश भारतीय व्यक्ति थे, जो अच्छा है। हालांकि, लोग उस समय गूगल पर शिल्पा को देखना भूल गए, जो खुद में भी अमीर थी। मैं अब ज्यादा अमीर हूं और अपने आयकर, GST सभी बिल भरती हूं।'
शिल्पा ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'एक सफल महिला अपने साथी में पैसा नहीं तलाशती है। उस समय राज से अमीर और भी लोग थे जो मुझे पसंद करते थे। लेकिन पैसा ही मेरे लिए कभी भी इतना जरूरी नहीं रहा। एक शादी करने के लिए अगर उनके पास पैसे होते और वह अच्छे इंसान नहीं होते तो मैं कभी भी शादी नहीं करती। राज कुंद्रा कैसे इंसान हैं मैंने ये देखकर उनसे शादी की है।'
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार वेब शो वेब शो इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं राज कुंद्रा ने फिल्म UT69 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसमें उनके जीवन पर आधारित कहानी दिखाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications