शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने खरीदी लग्जीरियस कार, कीमत सुनकर पकड़ लेंगे माथा, वीडियो हुआ वायरल
Shilpa Shetty-Raj Kundra New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से ये कपल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में था। कुछ महीने पहले ईडी ने बिटकॉइन फ्रॉड केस कनेक्शन में कपल की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
ईडी ने जब्त की थी शिल्पा और राज की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आम लोगों से बड़े पैमाने पर 6,600 करोड़ रुपये जमा किए और बिटकॉइन के रूप में हर महीने10 फीसदी रिटर्न देने का वादा किया थी। ऐसे में ईडी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की संपत्ति जब्त कर ली थी।

राज कुंद्रा ने खरीदी नई लग्जरी कार
वहीं अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा नई लग्जरी कार खरीदने की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्ति के मामले के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है। इस न्यू ग्रीन कलर की लग्जरी कार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ब्रिटिश लक्जरी स्पोर्ट्स कार की हुई डिलीवरी
खबर है कि ब्रिटिश लक्जरी स्पोर्ट्स कार ब्रांड लोटस ने कुंद्रा को इस अट्रैक्टिव कार की डिलीवरी की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके आलीशान बंगले पर इस नई लग्जीरियस कार के साथ देखा जा सकता है।
बेटे वियान के साथ वीडियो हो रही वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा अपनी नई लग्जीरियस कार को लेकर अपने बंगले पर पहुंचते हैं। इस मौके पर उन्होंने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और ब्लू कलर की ट्रैक पैंट पहनी हुई थी। वीडियो में उनका बेटा वियान भी नजर आ रहा है जो कि अपने पापा के साथ ही था।
राज कुंद्रा 10 कंपनियों पर मालिकाना हक रखते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक फेमस बिजनेसमैन हैं और उनकी कमाई अरबों में होती है। खबर है कि उनका कुल नेटवर्थ 2400 करोड़ रुपए है। राज कुंद्रा अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक रखते हैं।
राज कुंद्रा हर महीने करीब 100 करोड़ रुपए कमाते हैं
राज कुंद्रा फैशन इंडस्ट्री, रियल स्टेट, कंस्ट्रक्शन, स्टील प्लांट, फॉरेक्स इनवेस्टमेंट, सतयुग गोल्ड, सुपर फाइट लीग और मुंबई में फूड चेन जैसे कामों से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा हर महीने करीब 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। ऐसे में एक साल में उनकी कमाई 1200 करोड़ रुपए है, जो बॉलीवुड के किसी भी सुपरस्टार से कहीं ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications