Shilpa Shetty: 150 करोड़ की संपत्ति, मुंबई-दुबई में बंगले, कहां से होती है शिल्पा शेट्टी की कमाई?
Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। शिल्पा शेट्टी ने योग की मदद से खुद को फिट बनाकर रखा है। उनको देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 49 है और वह दो बच्चों की मां हैं।
1993 में शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में की थी एंट्री
शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज वह अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।

बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी ने की है शादी
शिल्पा शेट्टी ने मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी आए हैं। उनके पति राज कुंद्रा को जेल तक जाना पड़ गया था। वहीं कपल के घर और ऑफिस में ईडी ने छापा भी मारा था लेकिन इससे एक्ट्रेस का हौसला नहीं टूटा।
सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अब भले ही फिल्मों में नजर न आती हों लेकिन वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बन गई हैं। शिल्पा शेट्टी ने टीवी के कुछ पॉपुलर रिएलिटी शोज को जज किया है लेकिन अब उन्होंने इन शोज से भी दूरी बना ली है। इन सबके बावजूद उनकी कमाई में बढ़त ही देखी जा रही है।
2 रेस्तरां और एक कैफे की मालकिन हैं एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी, मुंबई में मौजूद 2 लग्जीरियस रेस्तरां और एक शानदार कैफे की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी को पिछले 7 सालों में बिजनेस के जरिए 573 फीसदी का प्रॉफिट हुआ है। शिल्पा शेट्टी न सिर्फ फिल्मों से कमाई करती हैं बल्कि उनको बिजनेस, रिएलिटी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई होती है।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 2 करोड़ रुपये की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं। स्टार्स अनफोल्डेड वेबसाइट के अनुसार शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये से अधिक है। फिलहाल शिल्पा शेट्टी फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।
कई बिजनेस में निवेश कर रखा है
शिल्पा शेट्टी एक विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं रिएलिटी शो में जज बनने के लिए भी वह डेढ़ करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। शिल्पा शेट्टी इस समय एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। उन्होंने कई बिजनेस में निवेश कर रखा है, जिनमें से बास्टियन हॉस्पिटैलिटी, एसवीएस स्टूडियो, ड्रीमएस फैशन ब्रांड, मामाअर्थ और विकेडगूड प्रमुख हैं।
बास्टियन हॉस्पिटैलिटी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में 'बास्टियन' चेन रेस्तरां की शुरुआत की है। वह इस रेस्तरां की को-ओनर हैं। उन्होंने साल 2019 में इसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली थी। आम लोगों के साथ साथ ये रेस्तरां बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो गया है। करीब 8000 स्क्वायर फुट में बना ये रेस्तरां अंदर से रॉयल लुक देता है और शिल्पा शेट्टी को इससे काफी कमाई होती है।
एसवीएस स्टूडियो
शिल्पा शेट्टी ने संदीप माने के साथ मिलकर वीएफएक्स स्टूडियो एसवीएस की स्थापना की है जिसमें उन्होंने 10 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है।
ड्रीमएस फैशन ब्रांड
शिल्पा शेट्टी का खुद का फैशन ब्रांड 'ड्रीमएस' भी है, जो कि कपड़ों और एक्सेसरीज का ब्रांड है।
मामाअर्थ
शिल्पा शेट्टी ने स्किन केयर और बेबी केयर उत्पादों की कंपनी मामाअर्थ में निवेश कर रखा है।
विकेडगूड
शिल्पा शेट्टी ने हेल्दी फूड उत्पादों की कंपनी विकेडगूड में भी निवेश कर रखा है जहां से उनकी अच्छी कमाई होती है।
मुंबई और दुबई में आलीशान घर
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी एक रॉयल लाइफ जीती हैं। शिल्पा शेट्टी कई आलीशान घरों की मालकिन हैं। मुंबई के जिस आलीशान घर में वह अपने परिवार के साथ रहती हैं उसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपए है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर को कई एंटीक और महंगी चीजों से सजा रखा है। इसके साथ शिल्पा शेट्टी के पास दुबई के पाम जुमेराह में भी एक आलीशान बंगला है।
शिल्पा शेट्टी की महंगी गाड़ियां
शिल्पा शेट्टी को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू से लेकर लंबोर्गनी तक शामिल है। शिल्पा शेट्टी ने कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में भी निवेश कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications