'विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करते...', पोस्ट में छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द

'विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करते...', पोस्ट में छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द

मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक महीने से अधिक समय से गिरफ्तार हैं। लेकिन पति के गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बहुत ताकत के साथ आगे बढ़ रही हैं। पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। मीडिया ट्रायल और निगेटिव खबरों ने शिल्पा को तोड़ दिया है, जिसका दर्द शिल्पा के नए इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखा है। शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी में चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं। शिल्पा के पति राज को 19 जुलाई की रात को कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसके प्रसारण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शिल्पा बोलीं- 'हमें जो चाहिए वह विश्वास करने की...'

शिल्पा बोलीं- 'हमें जो चाहिए वह विश्वास करने की...'

शिल्पा शेट्टी अपने जीवन में इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि वह शांत और संतुलित रहे। लेकिन शिल्पा शेट्टी की परेशानी का अंदाजा उनकी हालिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। सोमवार (23 अगस्त) की रात शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रिटिश गणितज्ञ बर्ट्रेंड रसेल के "विश्वास" पर लिखे गए कोट्स को शेयर किया। जिसका सार था "हमें जो चाहिए वह विश्वास करने की इच्छा नहीं है, बल्कि पता लगाने की इच्छा है।"

विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करते: शिल्पा शेट्टी

विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करते: शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट ब्रिटिश गणितज्ञ बर्ट्रेंड रसेल की लिखी हुई बाते हैं। शिल्पा ने जो सेक्शन शेयर किया है, वह 'विश्वास' के ऊपर है। जिसमें लिखा गया है, ''विश्वास में कल्पना की छलांग शामिल है। असलियत में विश्वास में खोजना भी शामिल है, जीवन के सबसे कठिन सवालों के जवाब खोजने की इच्छा। हमारे पास ऐसे विश्वास भी हो सकते हैं, जो हमें एक संगठित धर्म की शिक्षाओं से मिला हो, या हमारे पास वह विश्वास हो सकता है जिसे हमने अपने अनुभवों और अध्ययन करने के बाद हासिल किया है। किसी भी मामले में जब हम अपनी जिंदगी के जवाबों की खोज जारी रखते हैं तो हम अपने विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करते हैं। बल्कि हमें इसे पहले से और भी ज्यादा मजबूत और गहरा बना लेते हैं।''

शिल्पा ने कहा- 'मेरा विश्वास मुझे बनाए रखता है और...'

शिल्पा ने कहा- 'मेरा विश्वास मुझे बनाए रखता है और...'

शिल्पा शेट्टी के पोस्ट में आगे लिखा है, ''मेरा विश्वास मुझे बनाए रखता है। और मुझे अधिक ज्ञान की निरंतर खोज में ले जाता है।'' ये पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की गिरफ्तारी के बाद मोटिवेशनल कोट्स शेयर किए हैं। इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी ने कई बार ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस दौर से गुजर रही हैं।

योगा वीडियो जारी कर बोलीं शिल्पा- ये साबित करने का वक्त

योगा वीडियो जारी कर बोलीं शिल्पा- ये साबित करने का वक्त

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक योगा करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा है, '' आप अपने खुद के योद्धा बनें,अपने जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए, आप अकेले ही काफी हैं। फिर चाहें वह आपके जीवन का खुशी का पल हो या मुश्किल दौर, मैं हर दिन योग करती हूं।'' शिल्पा ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, 'योग से ही होगा' ये साबित करने का समय है।''

पति की गिरफ्तार के 1 महीने बाद काम पर लौंटी शिल्पा

पति की गिरफ्तार के 1 महीने बाद काम पर लौंटी शिल्पा

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया और पैपराजी से दूरी बना थी। शिल्पा ने निगेटिव खबरों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। एक महीने के मुश्किल भरे वक्त के बीच शिल्पा ने अब अपने काम पर वापसी की। बीते वीकेंड 21 और 22 अगस्त को शिल्पा शेट्टी को सुपर डांसर के मंच पर देखा गया। शो में शिल्पा की वापसी के बाद अन्य जज और कंटेस्टेंट से उन्हें काफी प्यार मिला। शिल्पा ये सब देखकर काफी इमोशनल हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+