श‍िल्‍पा शेट्टी ने बेटी समीशा संग बनाई ऐसी रंगोली, वीडियो में बच्‍चों के संस्‍कार की हो रही तारीफ

दिवाली पार्टी से पहले शिल्पा शेट्टी की बेटी शमीशा शेट्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बेटी शमीशा अपनी मां के साथ जमीन पर बैठकर रंगोली बनातीं नजर आ रही हैं।

Shilpa Shetty Rangoli: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमकर दिवाली प्री पार्टीज का क्रेज चल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स जैसे कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, मनीष मल्होत्रा, तापसी पन्नू के घर पर इससे पहले दिवाली पार्टीज का आयोजन हो चुका है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी ने भी गत रविवार रात को यानी छोटी दिवाली के दिन धमाकेदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। अनिल कपूर से लेकर शमिता शेट्टी, रितेश देशमुख, जिनिलिया डिसूजा, एकता कपूर, आर्यन खान जैसे सेलेब्‍स उनकी इस दीपावली पार्टी में पहुंचे थे। हालांकि इस दिवाली पार्टी से पहले शिल्पा शेट्टी की बेटी शमीशा शेट्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बेटी शमीशा अपनी मां के साथ जमीन पर बैठकर रंगोली बनातीं नजर आ रही हैं।

 शिल्पा शेट्टी की बेटी ने बनाई रंगोली

शिल्पा शेट्टी की बेटी ने बनाई रंगोली

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की बेटी शमीशा शेट्टी की दिवाली रंगोली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिवाली पार्टी शुरू होने से कुछ घंटे पहले का है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों यानी बेटी समीशा शेट्टी और बेटे वियान के साथ रंगोली बना रही हैं। दोनों ही बच्चे बड़े ही प्यार से रंगों में डूबकर रंगोली बनाते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

समीशा शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

समीशा शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी की छोटी सी बेटी समीशा ने रंगोली बनाने के लिए अपनी नन्‍ही ऊंगलियों से आड़े टेढ़े डिजाइन बनाए हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अब तक 2.41 लाख से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग वीडियो देखने के बाद शिल्पा शेट्टी की तारीफ कर रहे हैं और दिवाली की बधाई भी दे रहे हैं।

शिल्पा ने वीडियो पर लिखा प्यारा सा कैप्शन

शिल्पा ने वीडियो पर लिखा प्यारा सा कैप्शन

आपको बता दें कि श‍िल्‍पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है- हमारी सालाना परंपरा को बनाए रखते हुए... रंगोली बनाने का समय। आशा है कि इस साल आपको स्वास्थ्य का धन मिले, सकारात्मकता का प्रकाश फैले और खूब समृद्धि हो। आपको और आपके परिवार को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

लोगों ने कहा- संस्‍कार देखकर गर्व हो रहा है

लोगों ने कहा- संस्‍कार देखकर गर्व हो रहा है

लोग शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रेह हैं। कई लोगों ने श‍िल्‍पा शेट्टी की तारीफ की है कि वह अपने बच्‍चों को इस उम्र से ही परंपराओं और भारतीय संस्‍कृति की अच्छी सीख दे रही हैं। लोगों को शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान से उनकी बेटी शमीशा शेट्टी पसंद आ रही हैं। शमीशा की रंगोली बनाने की अदा लोगों का दिल छू रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- देखकर गर्व हो रहा है कि आप अपने बच्‍चों को भारतीय संस्‍कृति की सीख दे रही हैं। ईश्‍वर आपकी और आपके परिवार की रक्षा करे। दिवाली खुश‍ियों और स्‍वास्‍थ्‍य के साथ बीते।

शिल्पा शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

शिल्पा शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

श‍िल्‍पा शेट्टी जल्‍द ही डायरेक्टर सोनल जोशी की फिल्म 'सुखी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की डेब्‍यू वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी होंगे। श‍िल्‍पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'हंगामा 2' नजर आई थीं। इसमें उनके साथ परेश रावल, मीजान और प्रण‍िता सुभाष मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+