'शिल्पा शेट्टी नशा करती है', ससुर ने कही ऐसी बात, राज कुंद्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Shilpa Shetty and Raj Kunda: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों कई चीजों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ रुपए की ठगी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
राज कुंद्रा की हालिया रिलीज पंजाबी फिल्म
वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के मुंबई में स्थित फेमस रेस्तरां के बंद होने की खबर भी लोगों के बीच एक चिंता का विषय बनी हुई है। इसके अलावा राज कुंद्रा अपनी हालिया रिलीज पंजाबी फिल्म 'मेहर' को लेकर भी चर्चा में हैं।

फराह खान के व्लॉग में राज कुंद्रा ने खोला ये राज
राज कुंद्रा की ये पंजाबी फिल्म गत 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन में राज कुंद्रा काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और वह कई इंटरव्यूज भी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फराह खान के व्लॉग में अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है।
राज कुंद्रा के पिता को पसंद नहीं थीं शिल्पा शेट्टी
राज कुंद्रा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शिल्पा शेट्टी को देखा था, तभी से वह उनसे प्यार करे लगे थे। वह पहली ही नजर में शिल्पा शेट्टी को दिल दे चुके थे। हालांकि शुरुआत में राज कुंद्रा के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। वह इस शादी को लेकर भी उत्साहित नहीं थे। दरअसल उन्हें ये बात पसंद नहीं थी कि उनका बेटा एक हीरोइन को डेट करे।
राज कुंद्रा के पिता ने शिल्पा शेट्टी को लेकर कही थी ऐसी बात
-राज कुंद्रा ने बताया- पापा ने मुझसे कहा था, अरे यार एक्ट्रेस के साथ क्यों फंस गया? दारू पीती हैं, सिगरेट भी पीती हैं। लेकिन फिर परिवार के कुछ करीबी लोगों ने उन्हें समझाया कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले शिल्पा शेट्टी से मिलकर देख लिया जाए। इसके बाद जब परिवार ने शिल्पा से मुलाकात की, तो उनकी राय पूरी तरह बदल गई।
-इसके बाद राज कुंद्रा ने हंसते हुए बताया- शिल्पा शेट्टी से मिलने के बाद मेरे परिवार वालों ने मुझसे कहा था, तू तो साइड हो जा, अब हम दोनों उससे बातें करेंगे। राज कुंद्रा के मुताबिक, पहली नजर में ही उनके परिवार वालों को शिल्पा बेहद पसंद आ गई थीं।
-वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी बताया था कि उनके ससुराल वाले उन्हें पति राज कुंद्रा से भी ज्यादा प्यार करते हैं। इस पर राज कुंद्रा ने भी हामी भरी थी कि ये बिल्कुल सही बात है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी
-बिजनेसमैन राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की पहली मुलाकात साल 2007 में हुई थी। धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता गया और दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2012 में उनको एक बेटा हुआ, जबकि 2020 में शिल्पा शेट्टी सेरोगेसी के माध्यम से एक प्यारी सी बेटी की भी मां बनी हैं।
-राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की ये लवस्टोरी उनके फैंस के लिए हमेशा से प्रेरणास्त्रोत रही है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और अपने फैंस के बीच प्यार बांटते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications