शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम अलग हो गए हैं
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर सेपरेट यानि अलग होने का ऐलान किया है। एक्स पर उन्होंने पोस्ट करके लिखा, हम अलग हो गए हैं और आपसे अपील है कि इस मुश्किल समय में हमे अपना समय दें।
राज कुंद्रा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या आप सच में अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हुए हैं। अहम बात यह है कि राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में यह नहीं लिखा है कि वह अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं।

राज कुंद्रा ने इसी पोस्ट के स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। राज कुंद्रा की स्टोरी पर लोगों ने पूछा सेपरेट का क्या मतलब, तलाक। दूसरे ने लिखा, चौंकाने वाली खबर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह पब्लिसिटी स्टंट है, फिल्म को प्रमोट करने के लिए।
हालांकि शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इस तरह का कुछ शेयर नहीं किया है। राज कुंद्रा की फिल्म यूटी 69 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में राज कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं, यह फिल्म उनके ऊपर ही। राज कुंद्रा जब पोर्नोग्राफी मामले में जेल गए थे, उसी पर यह फिल्म आधारित है।
बता दें कि राज कुंद्रा को गिरफ्तार करके मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया था। उन्हें जुलाई 2021 में पोर्नोग्राफी फिल्म के मामले में जेल भेजा गया था। यह काफी विवादित मामला था। सितंबर माह में जेल से बाहर आए थे।
इस पूरे मामले में राज कुंद्रा का कहना था कि उन्हे फंसाया गया है। माना जा रहा है कि यूटी69 के जरिए राज कुंद्रा ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की है। यह फिल्म 9 नवंबर को रिलीज होगी।
फिल्म की बात करें तो राज कुंद्रा ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म के बारे में सोचा तो शिल्पा शेट्टी की क्या प्रतिक्रिया थी। राज कुंद्रा ने कहा कि मैंने शिल्पा से कहा कि मेरे पास स्क्रिप्ट है और मैं उसके जवाब का इंतजार कर रहा था। शिल्पा ने मुझसे पूछा तू एक्टिंग कर लेगा। मैंने कहा कि जेल में मैंने कुछ मेथड एक्टिंग की है, इसलिए मैं कर लूंगा। बता दें कि राज और शिल्पा की 2009 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे विवान-शमीशा हैं।












Click it and Unblock the Notifications